फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव चंदाना से दो किलोमीटर दूर नहर में मिला डूबे युवक अंकित का शव

गांव चंदाना से दो किलोमीटर दूर नहर में मिला डूबे युवक अंकित का शव

Tue, 02 Jul 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
गांव चंदाना से दो किलोमीटर दूर नहर में मिला डूबे युवक अंकित का शव
कैथल। जींद रोड पर सनसाइन स्कूल के पास सिरसा ब्रांच नहर में डूबे 24 वर्षीय युवक का शव सोमवार को सुबह करीब सात बजे गांव चंदाना से दो किलोमीटर दूर नहर में मिला। युवक के पिता ऋषिपाल के बयान पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। इससे पूर्व परिजनों ने रात को तलाशी अभियान बंद किए जाने के विरोध में आधे घंटे तक नेशनल हाइवे पर जाम भी लगाया।
विज्ञापन

तितरम थाना एसएचओ इंस्पेक्टर मुकेश बेनीवाल ने बताया कि गांव बुढा खेड़ा निवासी अंकित कुमार हुंडई एजेंसी में काम करता था। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ नहर में दोपहर बाद नहाने गया था। अंकित को तैरना नहीं आता था। जैसे वह नहर में उतरा वापस ऊपर नहीं आया। पिता ने पांव फिसलने की शिकायत की है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रात को तलाश रोकने पर परिजनों ने लगाया जींद रोड पर जाम : रात को प्रशासन की ओर से भेजी गई गोताखोरों की टीम ने युवक की तलाश बंद कर दी और नहर में पानी भी कम नहीं किया गया। इस पर गुस्साए परिजनों ने रात को करीब नौ बजे जींद रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर तितरम थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। परिजनों ने सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम रखा, उसके बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed