फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

Fri, 31 May 2019 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज
कैथल। युवक को विदेश भेजे बिना पैसे हड़पने और धमकी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव सिंघड़ा जिला करनाल निवासी लैहना सिंह ने पूंडरी थाने में शिकायत दी कि उसने अपने छोटे लड़के मनजोत सिंह को विदेश भेजने के लिए एजेंट सतपाल सिंह, धर्म सिंह व इसके भाई राजकुमार और पार्टनर गुरमेल सिंह से 17 लाख रुपये में बातचीत की थी। एक सितंबर 2017 को उन्हें बुलाकर व एक लाख रुपये लेकर लड़के का पासपोर्ट ले लिया। सतपाल सिंह ने तीन दिन बाद लड़के को दिल्ली से तंजानिया भेज दिया और चार लाख रुपये मांगे। बाकि पांच लाख रुपये लड़के के ऐक्वाडोर पहुंचने पर देने की मांग की। सतपाल का साथी उसके लड़के को तापा चुला कैंप गुनाटेमाला ले गया। बीस दिन तक वह कैंप से बाहर नहीं आया। पता करने पर कैंप वालों ने चार हजार डॉलर की मांग की। इस पर उन्होंने सतपाल को पैसे देने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। उसने खुद रिश्तेदारों की सहायता से उसे कैंप से बाहर निकलवाया। 28 दिसंबर को सतपाल के कहने पर इसका आदमी लड़के को आगे बार्डर पर ले गया और दो हजार डालर देने की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि सतपाल सिंह उनसे 17 लाख रुपये हड़प चुका है। चार लाख 55 हजार रुपये वे अतिरिक्त खर्च कर चुके हैं। वापस मांगने पर न तो वह लड़के का पासपोर्ट दे रहा है और न ही खर्चा। किसी को शिकायत देने पर आरोपियों ने उन्हें मारने की धमकी दी है। एचसी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed