फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दिन-दिहाड़े बिंडों व सूओं से हमला कर टाटा एस चालक की हत्या

दिन-दिहाड़े बिंडों व सूओं से हमला कर टाटा एस चालक की हत्या

Fri, 31 May 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
दिन-दिहाड़े बिंडों व सूओं से हमला कर टाटा एस चालक की हत्या
कैथल। शुक्रवार दोपहर में दिनदिहाड़े करीब आधा दर्जन युवकों ने एक टाटा-एस चालक की बिंडों व सूओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मार्केट में सनसनी फैल गई। हत्यारे हाथों में डंडे लहराते हुए सरेआम धमकी देते हुए फरार हो गए। दो युवकों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकले। सूचना के बाद डीएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके का दौरा किया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद एक टाटा-एस के चालक पर करीब पांच-छह युवकों ने सड़क के बीच में ही बिंडों व सूओं से हमला कर दिया। पांचों में से एक ने उसकी टांगों, दूसरे ने कमर में व तीसरे ने सिर में वार करने शुरू कर दिए। एक युवक ने उसको सूओं से गोद डाला। आरोपी उक्त व्यक्ति की हत्या कर कुछ क्षण के लिए मौके पर खड़े रहे। जब यह सुनिश्चित हो गया कि वह मर गया तो वे भाग खड़े हुए। इसी बीच दो युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। एक दुकानदार भी कुछ दूरी तक उनके पीछे भागा। इन युवकों ने हत्यारों को घेर लिया और दो हत्यारों को पकड़ लिया। वे दोनों हत्यारों को पकड़कर काफी दूर तक वापस भी लेकर आए। लेकिन मार्केट में किसी का सहयोग न मिलने पर दूसरे हत्यारे उन युवकों को भी छुड़ाकर मौके से भगा ले गए। लोगों ने हत्यारों की बाइक का नंबर जरूर नोट किया और उसे पुलिस को दे दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी कुलभूषण सहित सीआईए व थाना शहर पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। साथ ही सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंच कर तथ्य जुटाए। मृतक की पहचान गांव नरड़ निवासी 34 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। वह विवाहित है और उसके 4 बच्चे हैं। वह टाटा-एस चलाकर अपना गुजारा चला रहा था। उस पर हमला कर हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस मामले की जांच के लिए आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


डीएसपी कुलभूषण ने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी हासिल कर रही है। मौके से पुलिस को टूटा हुआ बर्फ तोड़ने वाला सूआ बरामद हुआ है। साथ ही खून से सने कपड़े भी बरामद हुए हैं। पुलिस हत्या का कारण सहित सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही पुलिस हत्या आरोपियों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed