{"_id":"5ce9720ebdec22070e2bcfdc","slug":"155880300810-kaithal-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडापोस्त की खेती करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डोडापोस्त की खेती करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव में पड़े खाली प्लाट के अंदर डोडापोस्त की खेती करने वाले आरोपी को थाना चीका पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि 29 मार्च को सीआईए-1 एसआई रमेश चंद की टीम द्वारा रमेश निवासी सदरहेड़ी के खाली पड़े प्लाट अंदर प्याज, टमाटर, लहसुन के मध्य से अफीम के पौधों की खेती पकड़ी गई थी। पुलिस द्वारा प्लाट के अंदर सब्जी के बीच उगाए गए डोडा लगे हुए अफीम के 10 किलो 500 ग्राम पौधे जब्त कर थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला कि उसने अपने परिवार के एक वृद्ध परिजन को अफीम डोडे की भुज्जी बनाकर खिलाने के लिए अफीम के पौधों की बिजाई की थी। उसे कहीं से जानकारी मिली थी कि कुछ दिन अफीम डोडे की भुज्जी बनाकर बुजुर्ग को खिलाने से उसकी बीमारी दूर हो जाएगी। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।