{"_id":"5c59dab5bdec22073e1b54f8","slug":"151549392565-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर फायरिंग कर 50 हजार छीने, पैर में लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर फायरिंग कर 50 हजार छीने, पैर में लगी गोली
विज्ञापन

करनाल में दाखिल युवक ने पुलिस को दी शिकायत, घटना के सात दिन बाद मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गत 29 जनवरी को राजौंद क्षेत्र में एक युवक के पैर में गोली मारकर उससे 50 हजार रुपये लूटने की घटना सामने आई है। पुलिस ने सात दिन बाद करनाल के कल्पना चावला मेडिकल इंस्टीट्यूट में दाखिल घायल की शिकायत पर अब केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में असंध निवासी सागर ने बताया कि वह 29 जनवरी की रात नीरज के साथ मोटरसाइकिल वाली रेहड़ी को लेकर गांव हरसौला से सूअर लेने जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर 150 रुपये का तेल डलवाया था। जहां कार्यरत कर्मचारी ने उससे पूछा कि वे कहां जा रहे हैं। उसे बताया कि वे हरसौला जा रहे हैं। इसके बाद जब वे इसाइयों वाले खेड़े के पास पहुंचे तो बाइक पर 3 युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली। एक युवक ने उसकी बाइक से चाबी निकाल ली और कहा कि जितने रुपये हैं, उन्हें दे दो। इनकार करने पर उन पर लाठियों से हमला कर दिया। साथ ही एक युवक ने उसके पैर में गोली मार दी और 50 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। बाद में शोर मचाया तो आस-पास के लोग पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
राजौंद थाना इंचार्ज नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।