{"_id":"5c3e267ebdec2273940298b0","slug":"151547576958-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से आभूषण सहित हजारों रुपये की नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
घर से आभूषण सहित हजारों रुपये की नकदी चोरी
विज्ञापन
कैथल। हुडा सेक्टर 19 से चोर एक घर से हजारों रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। सेक्टर-19 निवासी महिला रुप कुमारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि छह जनवरी को वह किसी काम से पंचकूला गई थी। 9 जनवरी को उसने घर वापस आकर देखा तो घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। घर से 97 हजार रुपये की नकदी, दो तोले सोना व चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी मिला। हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।