फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पेंशन हड़पने के आरोप में पूर्व सरपंच व बीडीपीओ के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी के आरोप में केस

पेंशन हड़पने के आरोप में पूर्व सरपंच व बीडीपीओ के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी के आरोप में केस

Mon, 08 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पेंशन हड़पने के आरोप में पूर्व सरपंच व बीडीपीओ के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी के आरोप में केस
पूर्व सरपंच व बीडीपीओ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

- मृतकों के नाम की पेंशन के 17.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप
कैथल। पुलिस ने गांव बलबहेड़ा में पूर्व सरपंच सहित दो बीडीपीओ रहे अधिकारियों के खिलाफ मृतकों के नाम की पेंशन हड़पने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। 17.25 रुपये की राशि के गबन का आरोप है।
गांव वासी धूप सिंह ने बताया कि गांव की पूर्व सरपंच ओमी देवी के कार्यकाल में एक अगस्त 2010 से 29 दिसंबर 2017 के बीच अधिकारियों से मिलीभगत करके फर्जी कागजात एवं अंगूठे लगाकर कई मरे हुए लोगों के नाम से पेंशन हड़पी गई है। साथ ही पंचायती फंड में भी दुरुपयोग किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान लगभग 17.25 लाख रुपये हड़पे गए हैं।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पूर्व सरपंच ओमी देवी के अलावा पूर्व में बीडीपीओ चीका रहे अजीत सिंह व चीका विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed