फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शराब की सप्लाई का आरोप लगाकर हमला, केस दर्ज

शराब की सप्लाई का आरोप लगाकर हमला, केस दर्ज

Sun, 19 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शराब की सप्लाई का आरोप लगाकर हमला, केस दर्ज
शराब की सप्लाई का आरोप लगाकर हमला, केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। एक फेक्टरी मालिक पर शराब की सप्लाई का आरोप लगाकर करीब दो दर्जन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी के वार्ड नंबर 12 निवासी कश्मीर चंद ने बताया कि वह पूंडरी में कैथली गेट के नजदीक फेक्टरी चलाता है। फरल निवासी शिबू राणा शराब का कारोबार करता है। उसने उसके ऊपर आरोप लगाया कि वह शराब सप्लाई करता है। जबकि वह ऐसा कोई काम नहीं करता। इसके बावजूद उसने करीब दो दर्जन लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे कार में डाल लिया और बस अड्डा के सामने हुडा मार्केट के पास ले जाकर मारपीट की। इसके बाद अनाज मंडी में भी ले जाकर उसे पीटा। यहां तक की उसके ऊपर पेशाब भी किया। मारपीट करते हुए आरोपियों ने उसकी जेब से पांच लाख 27 हजार 500 रुपये भी निकाल लिए। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed