फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुत्रवधु व उसके परिजनों ने तंग आकर पुत्रवधु के ससुर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

पुत्रवधु व उसके परिजनों ने तंग आकर पुत्रवधु के ससुर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 01 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
पुत्रवधु व उसके परिजनों ने तंग आकर पुत्रवधु के ससुर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
पुत्रवधु व उसके मायके वालों से तंग व्यक्ति ने लगाया फंदा
विज्ञापन

- मृतक की पत्नी की शिकायत पर पूंडरी पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया मामला
कैथल। पुत्रवधु व उसके परिजनों से तंग एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति की पत्नी की शिकायत पर पुत्रवधु, उसके पिता व उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करनेे का केस दर्ज कर लिया है।

पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में गांव रसीना निवासी महिला सुनीता ने बताया कि 4 नवंबर 2016 को उसके बेटे सोनू की शादी सोनिया पुत्री दलेल सिंह निवासी ढ़ींग के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक रहा। लेकिन बाद में घर में झगड़ा रहने लगा। उसकी पुत्रवधु सोनिया उनके साथ झगड़ा करती और उन पर दहेज मांगने का झूठा आरोप लगाती थी। सोनिया के अलावा उसका पिता दलेल व उसकी मां सीता देवी भी दहेज का झूठा आरोप लगाती रहती थी। जिसके कारण उसका पति राजकुमार काफी परेशान चल रहा था। 29 अक्टूबर को भी उसके पति को प्रताड़ित किया। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसको शाम को बताया था कि वह पुत्रवधु, उसके पिता व उसकी मां से काफी परेशान है। जीना दुर्भर हो गया है। खाना खाकर वह ओर उसका पति नीचे कमरे में सो गए। सुबह वह करीब पांच बजे उठी तो वह उसके पति चारपाई पर नहीं मिले। उसने मकान के चौबारे में जाकर देखा तो पति का शव चौबारे की छत पर फंदे से लटकता दिखा। पुलिस ने महिला के बयान पर उनकी पुत्रवधु सोनिया, समधी दलेल सिंह व दलेल सिंह की पत्नी सीता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed