{"_id":"5cc0bcc2bdec2214530fc15b","slug":"131556135106-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, कई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव नरड़ में जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष दूसरी बार भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं।
पहले मामले में एडवोकेट शीला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके खेतों के पास जभगवान का खेत है। जयभगवान के खेत में कंबाइन द्वारा गेहूं काटी जा रही थी। इस दौरान उसने कंबाइन वाले व्यक्ति को कहा कि रास्ते में खड़ी करीब 11 फुट एरिया की गेहूं को छोड़ दो, क्योंकि इस जमीन पर विवाद है। इसकी शिकायत बीडीपीओ को दी हुई है। जब वह यह कहकर अपने मां नन्ही देवी, बहन मुकेश के साथ घर की तरफ जा रहे थे तो आरोपी जयभगवान, दिलबाग, अमरजीत, कुलदीप नंबरदार, बलकार, बलकार का छोटा भाई, महेंद्र की घरवाली, बलकार की घरवाली, कुलदीप नंबरदार की घरवाली, दिलबाग की घरवाली, अमरजीत की घरवाली, भीम की पत्नी, प्रेम, प्रेम की घरवाली, मीनू, मीनू की घरवाली, सलिंद्र, कमला, धीरजा की घरवाली, देशराज, देशराज की घरवाली, कर्मा की घरवाली, कर्मा का लड़का, शीला, शीला की घरवाली, पाला की घरवाली, बागा की घरवाली, दलशेर, राकेश, सुरजीत की घरवाली, राकेश की घरवाली, सशी की पत्नी, रणजीत, भान, रणजीत की घरवाली, सत्वान व बिंदा ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद 2 आरोपी अलग-अलग गाडिय़ों में पुलिस के पहुंचने से पहले ही लाठी व गंड़ासियों लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने उसके भतीजे कृष, भाई कर्मबीर को भी चोटें मारी है।
दूसरे पक्ष की ओर से मनदीप निवासी नरड़ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपनी ताई कमला व बिमला के साथ अपने खेत में अपने परिवार वालों का खाना देने के लिए जा रहा था। उनके खेत में कंबाइन द्वारा गेहूं की कटाई की जा रही है। जिस रास्ते से वे खेत में जाते हैं, उस कच्चे रास्ते पर कर्मबीर, शीला देवी, मुकेश व नन्ही देवी निवासी नरड़ ने उनके खेत का रास्ता बंद कर रखा था। जब वे अपने खेत में जा रहे थे तो कर्मबीर, शीला देवी, मुकेश रानी व नन्ही देवी ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उस पर लाठी व डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर उसके परिवार के सदस्य वहां आ गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। एएसआई संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों तरफ से मिली शिकायत में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।