फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चार अलग-अलग जगह हुई मारपीट में तीन महिला समेत नौ घायल, केस दर्ज

चार अलग-अलग जगह हुई मारपीट में तीन महिला समेत नौ घायल, केस दर्ज

Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
चार अलग-अलग जगह हुई मारपीट में तीन महिला समेत नौ घायल, केस दर्ज
मारपीट में तीन महिला समेत नौ घायल, केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने चार अगल-अलग जगह हुई मारपीट के मामले में लगभग 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गुहला के गांव थेह बुटाना निवासी एक महिला कुलदीप कौर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 5 फरवरी को वह और उसके पति घर पर मौजूद थे। इस दौरान गांव के ही गुरविंद्र सिंह उसकी पत्नी प्रीतकौर व उसकी माता बलबीर कौर जबरदस्ती उनके घर में घुस गये और तीनों ने लाठी-डंडे व गंड़ासी के साथ उनपर हमला कर दिया। जिससे उसको व उसके पति को काफी चोटें आई हैं। एएसआई महेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
वहीं दूसरे मामले में गांव जुलानी खेड़ा निवासी ओम प्रकाश ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को वह अपने साथी गुरमीत कुराड़ व सुरेंद्र बालु के साथ एक कार में सवार होकर गांव बालु जा रहे थे। इस दौरान जब वह अनाज मंडी बालु के पास पहुंचे तो अचानक 6-7 लड़के उनके पास आए और आते ही लाठी डंडे व गंड़ासी के साथ उनके ऊपर हमला कर दिया। जिससे उनको काफी चोटें आई हैं। साथ ही उसकी जेब से 3 हजार रुपये भी छीन ले गए। मारपीट करने वालों में मेरह सिंह, बागा व अन्य युवक शामिल हैं। एसआई कश्मीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं तीसरे मामले में गांव जाखौली निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 19 फरवरी को गांव के ही जगदीश, मेवा व भीम सिंह ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव में आई उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। जिससे दोनों पति-पत्नी को काफी चोटें आई हैं। हेड कांस्टेबल अमित मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चौथे मामले में गांव भाणा निवासी मियां सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह खेती बाडी का काम करता है। 31 जनवरी को उसके भाई महेन्द्र सिंह उसके घर के आगे गोबर डाल रहा था। उसने इस बात का विरोध किया तो इतने में महेंद्र सिंह के लड़के कुलदीप व धर्मबीर अपने हाथों में लाठी व डंडों लेकर आये और उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव में आया उसका लड़का बलकार व उसकी पत्नी ओमपति को भी चोटें मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed