{"_id":"5ba931bf867a557ead23eac2","slug":"131537814975-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट की वारदात को पांच दिन में सुलझाया, युवक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट की वारदात को पांच दिन में सुलझाया, युवक काबू
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट की वारदात को पांच दिन में सुलझाया, युवक काबू
कार बरामद
कैथल। पुलिस ने रविवार सांय कमहेड़ी मोड़ से एक पंजाब निवासी 20 वर्षीय युवक को काबु कर 18 सितंबर की शाम हरीगढ़ किंगन के नजदीक से लूटी गई कार बरामद कर ली है।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि गांव स्योंसर जिला कुरुक्षेत्र निवासी 45 वर्षीय कृष्ण कुमार 18 सितंबर को अपने छोटे भाई सुरेंद्र सहित अपने किसी परिचित से मिलने के लिए चीका आया था, जहां से शाम के समय अपनी वरना गाड़ी द्वारा वापिस अपने गांव जा रहा था। गांव हरीगढ़ किंगन के समीप पीछे से आई एक स्विफ्ट गाड़ी द्वारा ओवरटेक करते हुए उनको घेर लिया गया तथा अज्ञात व्यक्ति अवैध हथियार दिखाकर उनकी गाड़ी लूट ले गये। मामले की जांच दौरान थाना चीका प्रभारी सबइंस्पेक्टर अजीत सिंह की टीम द्वारा 23 सितंबर की शाम कमहेड़ी मोड़ कमहेड़ी से नाकाबंदी दौरान उपरोक्त लूटी हुई गाड़ी सहित काबु कर कर लिया गया। पूछताछ दौरान आरोपी की पहचान हिमांशु उर्फ हन्नी निवासी गुलाब नगर राजपुरा के रुप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ दौरान वारदात में लिप्त उसके अन्य साथियों क पहचान कर ली गई।