{"_id":"5a7b48054f1c1b8e238b742a","slug":"121518028805-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 वर्ष पहले हुई चोरी के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 वर्ष पहले हुई चोरी के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 वर्ष पहले हुई चोरी के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
कैथल। ग्यारह साल पहले हुए चोरी के एक मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के आदेशानुसार पुलिस द्वारा पीओ, बेलजंपरो की धरपकड के लिए विशेष मुहिम चलाई हुई है। सेंधमारी के उक्त मामले में 3 आरोपी न्यायालय द्वारा पहले ही सजायाब किए जा चुके है। थाना प्रबंधक शहर कैथल इंस्पेक्टर रमेश चंद ने बताया कि चौकी अनाज मंडी पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक रामनिवास की टीम द्वारा करीब 40 वर्षीय आरोपी मुफीद उर्फ मूफी निवासी भिवाड़ी राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। 23 मार्च 2007 की रात्री कुतुबपुर निवासी ईश्वर ङ्क्षसह की बालाजी नगर स्थित थ्रैसर-रिपर रिपेयरिंग दुकान के शटर का ताला तोडकर अज्ञात व्यक्ति काफी सामान चुरा ले गये। उपरोक्त मामले में 7 अन्य आरोपी पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है, जिनमें से अदालत द्वारा 3 आरोपी सजायाब किए गये, जबकि आरोपी मुफीद को उद्धघोषित अपराधी घोषित किया गया था। गिरफ्तार किए गये आरोपी मूफी के खिलाफ थाना शहर में एक अन्य मामला दर्ज कर दूसरे मामले में आरोपी को शहर पुलिस के हेडकांस्टेबल जयपाल द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।