{"_id":"5a70b60f4f1c1b9f268b747d","slug":"121517336079-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव भागल में तालाब से मिला 19 वर्षीय विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव भागल में तालाब से मिला 19 वर्षीय विवाहिता का शव
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। गुहला के गांव भागल में तालाब से 19 वर्षीय विवाहिता का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। सुबह किसी ने भागल पुलिस चौकी में सूचना दी कि गांव के तालाब में एक लाश दिखाई दे रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकलवाकर आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कार्रवाई तो उसकी पहचान सरोज देवी पत्नी सुनील कुमार वासी भागल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
सरोज के ससुर धनी राम ने बताया कि मृतका सरोज का मायका थाना राजौंद के गाँव सोंगल में है तथा वह कई महीनों बाद अपने ससुराल आई थी। आधी रात तक तो घर में थी उसके बाद लापता हो गई। धनी राम ने घटना के बारे में किसी भी तरह की अनभिज्ञता जाहिर की है। मृतका के पति रामफल ने भी पुलिस को यही जानकारी दी। महिला की शादी 2014 में गांव भागल निवासी रामफल से हुई थी। हालांकि पुलिस ने जांच से पहले कुछ भी कहने से इंकार किया है। भागल पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला पर जांच शुरू कर दी। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही चीका पुलिस प्रभारी जितेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए और छानबीन में लग गए।
तालाब से मिला 19 वर्षीय विवाहिता का शव
आधी रात से घर से लापता थी मृतक सरोज देवी, मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन
महिला के पति सुनील कुमार ने की शिनाख्त, पुलिस मामले की जांच में जुटी
फोटो संख्या-44