{"_id":"59ff52d24f1c1bee688b9676","slug":"11509905106-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाइन के टायर, एक पिकअप कार, दो भैंस व एक मोटर साइकिल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंबाइन के टायर, एक पिकअप कार, दो भैंस व एक मोटर साइकिल चोरी
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने चार जगहों से समेटा सामान
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरी के चार मामलों में चोर कंबाइन के टायर, एक पिकअप गाड़ी, लाखों रुपये की दो भैंस व एक मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने चारों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में गांव कौल निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 10 अक्टूबर को उसकी कंबाइन फरल रोड मेंबर राजेन्द्र के खेतों में खड़ी थी। वहां से किसी ने उसकी खेतों कंबाइन के दो टायर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत पुलिस ने 14 हजार आंकी है। हेड कांस्टेबल प्रवीन ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में कलायत पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण कुमार ने बताया कि उसकी पिकअप गाड़ी राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने खड़ी थी। वहां से किसी ने उसकी गाड़ी चोरी कर ली। चोरी हुए गाड़ी की कीमत 90 हजार आंकी गई है। हेड कांस्टेबल मनजीत ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में कलायत पुलिस को दी शिकायत में गांव सजूमा निवासी राजेन्द्र ने बताया कि 4 नवंबर को अज्ञात व्यक्ति उसकी दो भैंस चोरी कर ले गया। चोरी हुई भैंस की कीमत पुलिस ने एक लाख 50 हजार रुपये आंकी है।
तीसरे मामले में गांव बलवंती निवासी मंगल सिंह 24 अक्टूबर को जाट मैदान के सामने से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।