{"_id":"5c8fe174bdec22141231ed7e","slug":"111552933236-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान में चोरी के आरोपी से बरामद किए 4 मोबाइल फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की दुकान में चोरी के आरोपी से बरामद किए 4 मोबाइल फोन
विज्ञापन
चोरी के आरोपी से बरामद किए चार मोबाइल फोन
न्यायिक हिरासत में भेजा
कैथल। अंबाला रोड पर स्थित मोबाइल की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी से पुलिस ने 4 मोबाइल बरामद किए हैं। उसे पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सीआईए-2 पुलिस के एएसआई उज्जवल सिंह की टीम द्वारा सेंधमारी के मामले में गिरफ्तार किए गये आरोपी राजूदास निवासी घोड़ासहन बिहार के कब्जे से यह मोबाइल बरामद किए। उसे 8 जनवरी की सुबह राजेंद्रा सेठ कालोनी निवासी कृष्ण गर्ग की अंबाला रोड कैथल नजदीक आरकेएसडी कॉलेज स्थित शिव कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप में करीब 30 लाख की चोरी के मामले में काबू किया था। सीआईए-टू के सहायक उपनिरीक्षक उज्जवल सिंह, एएसआई जयकरण व हेड कांस्टेबल कमलजीत की टीम द्वारा छतौनी चौक मोतीहारी बिहार से उपरोक्त मामले में वांछित आरोपी राजु दास निवासी बिरता चौक घोड़ासहन बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया था। 2 अन्य आरोपियों शंभू प्रसाद व पवन कुमार उर्फ भरतभूषण उर्फ तेरेनाम दोनों निवासी घोड़ासहन की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।