{"_id":"5c4dfc2bbdec2273970e40bb","slug":"101548614699-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस रिवॉल्वर की कर रहा था सफाई, गोली चली, सिर में लगने से सिपाही की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्विस रिवॉल्वर की कर रहा था सफाई, गोली चली, सिर में लगने से सिपाही की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विस रिवॉल्वर की कर रहा था सफाई, गोली चली, सिर में लगने से सिपाही की मौत
राइडर पर तैनात था पुलिस कर्मचारी अनिल कुमार
पुलिस ने मृतक के भाई की सूचना पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा
जींद के गांव बधाना का रहने वाला था मृतक सिपाही
फोटो संख्या-30
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। थाना शहर में तैनात एक पुलिस कर्मचारी की रिवॉल्वर की सफाई करते समय चली गोली सिर में लगने से मौत हो गई। वह 34 साल का था और यहां एक चिकित्सक की निजी सुरक्षा में बतौर राइडर तैनात था। पुलिस ने मृतक के भाई की सूचना के बाद धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जींद के गांव बधाना निवासी मृतक के भाई सुशील ने बताया कि उसका भाई अनिल कुमार (34) यहां कैथल पुलिस में कार्यरत था। वह शनिवार को ड्यूटी से घर आया था। घर आकर उसने अपनी पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा और खुद रिवाल्वर को साफ करने लगा। सफाई करते हुए अचानक गोली चल गई जो अनिल के सिर में जाकर लगी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने भाई की सूचना के बाद धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार यहां एक निजी डॉक्टर की सुरक्षा में बतौर राइडर तैनात था। डॉक्टर को फिरौती की धमकी के बाद पुलिस सुरक्षा दी गई है।
थाना शहर प्रभारी मनदीप कुमार ने बताया कि शनिवार को कांस्टेबल अनिल कुमार की सर्विस रिवॉल्वर की सफाई करते हुए गोली लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।