{"_id":"5c1be863bdec2256dd10594b","slug":"101545332835-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल ने पीजीआई में दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में घायल ने पीजीआई में दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में घायल ने पीजीआई में दम तोड़ा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गत दिवस गांव किठाना के पास हुए सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तियों में से एक ने इलाज के दौरान रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। गांव किठाना निवासी मनजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 17 दिसंबर को वह अपने साथी अजय के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर खालसा होटल गए थे। जब होटल से वापस अपने घर आ रहे थे और मोटरसाइकिल को अजय चला रहा था। उस दौरान एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी। जिसमें अजय को गंभीर चोटें आई। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जींद में दाखिल करवाया गया जहां से उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एएसआई सत्यवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।