फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   cows should not come to the city

शहर में न आएं गोवंश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
cows should not come to the city
01-कैथल। लघु सचिवालय में अधिकारियों को गोशाला के संचालन में आवश्यक कार्य करने के निर्देश देते हुए ? - फोटो : Kaithal
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में मंगलवा रको गोशाला संचालन समिति पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने अधिकारियों व संस्थाओं के पदाधिकारियों को गोशालाओं के प्रबंधन पर बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण आंचल में जो भी गोवंश हैं, उसके रहने की व्यवस्था संबंधित क्षेत्रों में की जाए, ताकि गोवंश शहर की ओर न आ सकें।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि अधिकारी व स्वयं सेवी संगठन सुनिश्चित करें कि गोवंश के रहने व खाने-पीने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी सभी गोशालाओं में बायोगैस प्लांट लगाने की व्यवस्था करें तो गोवंश प्रबंधन और बेहत्तरीन तरीके से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि गांवों में जितनी भी गाय चरांद की भूमि है, उसका इस्तेमाल गोवंश के हित में किया जाए। उस भूमि पर या तो चारा उगाया जाए या उसे लीज पर देकर उसके पैसे का इस्तेमाल गोवंश के लिए किया जाए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि कपिस्थल नंदीशाला में नियमित रूप से डॉक्टर जाना चाहिए, ताकि घायल पशुओं का इलाज ठीक प्रकार से हो। वहां जाने वाला डॉक्टर अपनी साप्ताहिक हाजरी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें। अगर नंदीशाला में डाक्टर के नहीं जाने की सूचना पाई जाती है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। सभी इस मौके पर एसडीएम ब्रह्म पृरकाश, सीटीएम गुलजार अहमद, बीडीपीओ नरेंद्र सिंह, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, श्याम लाल गर्ग, धर्मपाल कठवाड़, राम लाल गर्ग, राम प्रसाद बंसल, जितेंद्र गोयल, शमशेर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed