{"_id":"613fa03e8ebc3e74e77fec3e","slug":"councilor-satish-dhiman-elected-unanimously-in-ward-eight-announced-his-resignation-kaithal-news-knl831114155","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड आठ में सर्वसम्मति से चुने गए पार्षद सतीश धीमान ने किया इस्तीफे का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड आठ में सर्वसम्मति से चुने गए पार्षद सतीश धीमान ने किया इस्तीफे का एलान
विज्ञापन
Councilor Satish Dhiman, elected unanimously in Ward Eight, announced his resignation
- फोटो : Kaithal
श्री कपिल मुनि धाम तट पर मुख्यमंत्री की घोषणा से करीब सात एकड़ में निर्माणाधीन पार्क के नाम को लेकर सियासी और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कलायत के वार्ड 8 से सर्वसम्मति से पार्षद चुने गए सतीश धीमान ने ऐलान किया है कि यदि पार्क का नामकरण नगर पालिका बैठक के फैसले के अनुसार भगवान विश्वकर्मा नहीं किया गया तो वे पद से त्याग पत्र दे देंगे।
वार्ड 5 जगदेव धर्मशाला में पार्षद सतीश धीमान और वार्ड 5 से पार्षद प्रतिनिधि प्रीत जगदेव के संयोजन में हुई समाज की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में भूषण धीमान, रामदिया धीमान, प्रवीण धीमान, दिनेश धीमान, काला धीमान, प्रदीप धीमान, सेवा सिंह धीमान, महेंद्र धीमान, अनिल धीमान व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। सतीश धीमान ने कहा कि नपा बैठक में सर्व सम्मति से पार्क का नाम भगवान विश्वकर्मा रखने का निर्णय हुआ था। इस तरह वार्ड 7 में स्थित सामुदायिक केंद्र का नामकरण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और वार्ड 11 सामुदायिक केंद्र का भगवान परशु राम रखने पर बैठक में मौजूद 13 पार्षदों ने सहमति जताई थी। इसके बावजूद इस संबंध में पारित प्रस्ताव को लटकाया जा रहा है। जो सरासर गलत है।
कलायत वार्ड 5 महिला पार्षद सुनीता धीमान ने धर्मशाला में आयोजित बैठक में प्रस्ताव भेजा। इसमें उन्होंने उल्लेख किया कि नपा बैठक में सतीश धीमान ने पार्क का नाम भगवान विश्वकर्मा के नाम से रखने का विषय रखा था। इस पर नपा अधिकारियों, पदाधिकारियों और पार्षदों की मौजूदगी में सहमति बनी थी। इस आधार पर पार्क के नामकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
कलायत वार्ड 12 से पार्षद निशु अग्रवाल के पति संजय सिंगला पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि पार्क का नाम महाराजा अग्रसेन रखने के लिए वे लंबे समय से प्रयासरत हैं। परिणामस्वरूप पार्क का नाम महाराजा अग्रसेन रखने को लेकर भी चर्चा हुई।