{"_id":"60032e608ebc3e2f81108681","slug":"corona-vaccine-center-kaithal-news-knl57918061","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन सेंटर में किसान आंदोलनकारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन सेंटर में किसान आंदोलनकारियों का हंगामा
विज्ञापन
Corona Vaccine Center
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट शाईनिंग स्टार स्कूल में बनाए गए कोरोना वैक्सीन सेंटर पर किसान आंदोलनकारियों ने विधायक लीला राम द्वारा उद्घाटन किए जाने से पहले ही हंगामा किया और स्वास्थ्य विभाग की टीम को चले जाने का फरमान सुना दिया। आंदोलनकारियों ने विधायक लीला राम, राज्यमंत्री कमेलश ढांडा सहित सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिस कारण विभाग की टीम अपना सामान समेटकर जिला अस्पताल में पहुंची। जहां करीब साढ़े बारह बजे वैक्सीनेशन शुरू हो पाया।
कैथल में शनिवार को जाट शाईनिंग स्टार स्कूल व सीवन के राजकीय विद्यालय में करीब 200 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए सेंटर बनाए गए थे। करीब साढ़े दस बजे विधायक लीला राम को जाट शाईनिंग स्टार स्कूल में अभियान की शुरुआत करने के लिए पहुंचना था। नौ बजे ही विभाग की टीम ने पहुंच कर चार कमरों में अपना सेट अप तैयार कर लिया था। लेकिन करीब सवा दस बजे किसान यूनियन के बैनर तले होशियार सिंह गिल, सोहन पूनिया, भरत सिंह बैनीवाल, तेजी ढांडा व अन्य किसान नेता सेंटर पर पहुंचे और स्वास्थ्य कर्मियों को दस मिनट का समय देते हुए अपना सामान समेटने का फरमान सुना दिया। जिस पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपना सामान समेटकर निकल गए। उस समय महज तीन होमगार्ड के कर्मचारी मौके पर सुरक्षा के लिए तैनात थे। सूचना मिलते ही डीएसपी दिलीप सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान नेताओं से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन किसान नेताओं ने एक नहीं सुनी और गेट बंद करके जमकर नारेबाजी की। होशियार सिंह गिल ने कहा कि उन्हें पता चला था कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जाट स्कूल में अध्यापकों, बच्चों व बाद में कालोनी के लोगों को टीका लगाएगी। विधायक लीला राम इसका उद्घाटन करेंगे। जिस कारण े विरोध के लिए यहां पहुंचे और टीम को वापिस भेज दिया है। उनकी मांग है कि पहले विधायक, एसपी, डीसी खुद टीका लगवाएं। भरत सिहं बैनीवाल का कहना है कि वे वैक्सीन का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि विधायक का विरोध करते हैं, जो राजनीति करने के लिए आ रहे हैं। पहले विधायक को लगे, कमेलश ढांडा को लगे, इसके बाद अन्य लोगों को टीका लगाए जाए।
विधायक लीला राम का कहना है कि कुछेक कांग्रेसियों द्वारा किए गए विरोध को लेकर कुछ नहीं कहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को यह सौगात दी है। यह हमारे के लिए किसी त्योहार से कम नहीं हैं। मैं सबसे पहले टीका लगवाने को तैयार हूं। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में कहा जाएगा, वे तुरंत वैक्सीन लगवाएंगे।
विज्ञापन
वहीं डीएसपी दिलीप सिंह का कहना है कि कार्रवाई को लेकर पुलिस के पास किसी तरह की शिकायत नहीं आई है। कुछ लोग विधायक का विरोध कर रहे थे। पुलिस के पास पहले से विरोध की कोई सूचना नहीं थी।