फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Controversy over reservation of voter draft list, BCB

Kaithal News: मतदाता ड्राफ्ट सूची, बीसी बी के आरक्षण पर विवाद

Sun, 22 Dec 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 22 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Controversy over reservation of voter draft list, BCB
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत नगर पालिका की मतदाता ड्राफ्ट सूची व वार्डों में बीसी-बी के जातीय विवरण का नई वार्डबंदी से मेल न खाने पर बड़ा विवाद हो गया है। बीसी-बी के लिए आरक्षित वार्ड-16 के लोगों ने तो शनिवार को बैठक बुलाकर वार्ड के लोगों के साथ-साथ सीएम विंडो प्रतिनिधि के सामने पूरी स्थिति की साफ कर दी।

बैठक में मौजूद अखिल भारतीय नायक सभा उपाध्यक्ष रामकुमार नायक, सुरेंद्र शर्मा, रामनिवास, प्रमोद कांसल व अन्य लोगों ने कहा कि अनाज मंडी से संबंधित वार्ड 16 में बीसी बी की आबादी 58 दर्शाई जा रही है, लेकिन इस वर्ग की आबादी व मतदाता नई वार्डबंदी के अनुसार कहीं मेल ही नहीं खा रही। हालात ऐसे हैं कि संबंधित वर्ग से वार्ड में चुनाव के लिए उम्मीदवार ढूंढने से नहीं मिल पाएगा, क्योंकि इस वार्ड में अहीर/यादव, गुज्जर, सैनी, शाक्य, गोसाई/गोसाईं/गोस्वामी और इस श्रेणी में आने वाली जातियोंं की आबादी ही उपलब्ध नहीं है जबकि अन्य वार्डों में आबादी अपेक्षाकृत ज्यादा है।
विज्ञापन


नए वार्ड नंबर-16 में सामान्य वर्ग व अनुसूचित वर्ग मुख्य रूप से रह रहा है। नगर पालिका कलायत अनुसार जो वार्डबंदी की है। वह धरातल से मेल नहीं खाती। कागजी तौर से तो नए वार्ड बनाए गए हैं लेकिन मतदाता सूची व आबादी का मेल नहीं हो रहा। समाज सेवी संगठनों का कहना है कि प्रदेश सरकार, हरियाणा चुनाव आयोग, शहरी स्थानीय निकाय व जिला प्रशासन पहले धरातल पर जातीय विवरण और ड्राफ्ट सूची का दुरुस्त सर्वे करे लेकिन नपा प्रशासन स्वयं की अनियमितताएं लोगों पर थोप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डों में 100 से 300 तक अन्य वार्डों के वोटरों की संख्या है जबकि संबंधित वार्ड के अन्य वार्डों मेंं दर्शाए जा रहे हैं। इतने व्यापक स्तर पर भला दाव-आपत्तियां लोग कैसे लगा पाएंगे इसलिए आरक्षित वार्डों के साथ-साथ पुुरुष व महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग दोबारा ड्रा प्रक्रिया पूरी करवाए। दरअसल, निकाय द्वारा दो चरणों में प्रतिनिधित्व के लिए ड्रा किया गया है। एक्ट अनुसार सभी 16 वार्डों का नए सिरे से महिला व पुरुष प्रतिनिधित्व के लिए ड्रा करवाया जाए।


कलायत में बीबड़ी माता मंदिर के पास नगर पालिका गठन से पहले आबाद सैनी कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन द्वारा विवरण में उनकी आबादी संबंधित क्षेत्र में केवल मात्र 12 दिखाने पर खुद का फ्लोर टेस्ट मीडिया के सामने दिया है। उनका कहना है कि कॉलोनी में एक मुख्य व तीन अन्य गलियां हैं। इसमें 30 से अधिक परिवार हैैं। इनमें औसतन 150 से अधिक आबादी सैनी समाज की है लेकिन उनका विवरण वार्ड 3 व ऐसे क्षेत्रों में दर्शाया जा रहा है जहां उनका दूर-दूर तक रिहायशी व दस्तावेजी तौर से कोई संबंध नहीं है।

कलायत नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि नगरपालिका प्रक्रिया अनुसार काम कर रही है। निर्धारित नियमों के अनुसार समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed