फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Controversy after withdrawal of nomination

नामांकन वापसी के बाद घमासान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Controversy after withdrawal of nomination
कैथल। पंचायत चुनाव में शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद शनिवार धनतेरस से चुनावी घमासान शुरू हो गया। उम्मीदवारों ने अलग-अलग पंचायतों का आयोजन कर अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। वहीं डोर टू डोर भी संपर्क कर भी कई लोगों ने अपने लिए वोट मांगें। उधर, जिला विकास एवं पंचायत विभाग व चुनाव करवा रहा पूरा प्रशासनिक अमला कागजी कार्रवाई में उलझ नजर आ रहा है। जिले के आला अधिकारियों का इस ओर ज्यादा ध्यान नजर नहीं आ रहा। यही कारण है कि आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

कुछेक कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पूंडरी ब्लॉक में पंचायत समिति में 130 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे। इनमें से 107 मैदान में बचे हैं। 21 ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। वहीं एक का नामांकन रद हुआ है। एक वार्ड में सर्वसम्मति हुई है। इस ब्लॉक में सरपंच पद के लिए 227 में से 180 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 73 पुरुष व 87 महिला उम्मीदवार हैं। गांव डुलियाणी में सर्वसम्मति से सरपंच का चुनाव हुआ है वहीं 64 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। दो के उम्मीदवार रद पाए गए।
विज्ञापन

सीवन में ब्लॉक समिति का चुनाव लडऩे के लिए 58 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 37 पुरुष उम्मीदवार और 21 महिला उम्मीदवार थी। 16 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया। जिनमें से 13 पुरुष और तीन महिला उम्मीदवार शामिल थे। तीन वार्डों में सर्वसम्मति से सदस्य चुने गए। इस समय मैदान में 39 उम्मीदवार हैं। सीवन में सरपंच पद के लिए 280 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 141 पुरुष और 139 महिला उम्मीदवार थीं। इनमें से 126 लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। वहीं पांच आवेदन रद हो गए। अब सरपंच पद के 203 उम्मीदवार मैदान में बचे है। इनमें 70 पुरुष व 145 महिलाएं हैं। दो सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से कलायत में ब्लॉक समिति का चुनाव लड़ने के लिए 88 उम्मीदवारों ने आवेदन दाखिल किया था। इनमें 51 पुरुष व 37 महिलाएं थी। एक आवेदन रद हो गया है। 28 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। दो वार्डों में सर्वसम्मति से सदस्य चुने गए। अब मैदान में 54 उम्मीदवार रह गए हैं। इनमें 31 पुरुष व 23 महिलाएं हैं। सरपंच पद के लिए 78 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आवेदन करने वालों में 107 महिलाएं व 51 पुरुष थे। पांच आवेदन रद हो गए हैं। 67 लोगों ने अपना आवेदन वापस ले लिया है। मैदान में अब 111 प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें 43 पुरुष व 68 महिलाएं शामिल हैं। सर्वसम्मति से दो पुरुष उम्मीदवारों को चुना गया है।
गुहला ब्लॉक में 85 उम्मीदवारों ने ब्लॉक समिति का सदस्य बनने के लिए आवेदन किया था। इसमें 47 पुरुष व 38 महिलाएं थी। 23 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। इनमें 14 पुरुष व नौ महिलाएं है। दो वार्डों में सर्वसम्मति से सदस्य चुने गए है। एक महिला व एक पुरुष है। अब 60 उम्मीदवार मैदान में बच गए हैं। इनमें 32 पुरुष व 28 महिलाएं हैं। सरपंच पद के लिए 346 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें 206 पुरुष व 140 महिलाएं थी। छह आवेदन रद हो गए। 148 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन वापस ले लिया। 12 पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई है। इनमें छह पुरुष व छह महिलाएं है। अब 180 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें 103 पुरुष व 77 महिलाएं हैं।
ढांड में पंचायत समिति का सदस्य बनने के लिए 79 आवेदन थे। इनमें 52 पुरुष व 27 महिलाएं थी। 15 उम्मीदवारों ने अपने आवेदन वापस ले लिए। दो महिलाएं पंचायत समिति सदस्य के लिए सर्वसम्मति से चुनी गई हैं। 62 उम्मीदवार अभी मैदान में है। इसमें 43 पुरुष व 19 महिलाएं हैं। सरपंच पद के लिए 184 आवेदन आए थे। इसमें 98 पुरुष व 86 महिलाएं थी। चार आवेदन रद हो गए और 63 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब 117 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इनमें 60 पुरुष व 57 महिलाएं हैं।

राजौंद ब्लॉक समिति में 75 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें 44 पुरुष व 31 महिलाएं थी। 13 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। एक महिला सदस्य सर्वसम्मति से चुनी गई। अब 61 उम्मीदवार मैदान में हैं। 36 पुरुष व 25 महिलाएं हैं। इसी प्रकार कैथल ब्लॉक में सरपंच पद के लिए 488 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें 243 पुरुष व 245 महिलाएं थीं। सात आवेदन रद हो गए हैं और 138 उम्मीदवारों ने आवेदन वापस ले लिया। इसमें 74 पुरुष व 64 महिलाएं शामिल थीं। दो सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं। सरपंची के अब 341 उम्मीदवार मैदान में बचे है। इनमें 165 पुरुष व 176 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed