फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Construction work stopped due to election code of conduct

Kaithal News: चुनाव आचार संहिता से रुका निर्माण कार्य

Wed, 28 Aug 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 Aug 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Construction work stopped due to election code of conduct
जितेंद्र पांचाल
विज्ञापन

कैथल। आचार संहिता के चलते एक बार फिर राजौंद में बनने वाली राजकीय कॉलेज की इमारत का निर्माण कार्य रुक गया है। पहले करीब तीन साल तक दो विभागों की खींचतान में भवन का निर्माण कार्य उलझा रहा, अब रास्ता साफ हुआ ही था कि चुनाव के चलते लगी आचार संहिता निर्माण कार्य में बाधा बन गई है।

करीब 29 करोड़ रुपये की राशि से बनने वाली यह इमारत घोषणा के तीन वर्ष से ज्यादा बीतने के बाद भी केवल कागजों में सिमटी हुई है। इस समय कॉलेज में लगने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं राजकीय स्कूल के कमरों में लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजौंद में कॉलेज के भवन निर्माण के लिए ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से मांग उठाई जा रही है। दूसरी ओर कार्य में विलंब से राजौंद सहित आसपास के ग्रामीणों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कॉलेज भवन की जगह को लेकर करीब तीन महीने तक धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष भी जताया था। इस कॉलेज के भवन के निर्माण के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जगह दी गई है, जहां विभाग की योजना एसटीपी बनाने की थी, जबकि ग्रामीणों की मांग बस अड्डे के पास कॉलेज बनाने की मांग है। सांसद नवीन जिंदल के आश्वासन पर नगर के लोगों ने धरना समाप्त किया था।


कॉलेज में बीए की तीनों वर्षों की 60-60 सीटें हैं। राजौंद में कॉलेज बनाने की घोषणा वर्ष 2021 में रक्षाबंधन पर्व पर पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा की मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से की गई थी। भवन निर्माण के कार्य को आज भी वर्क ऑर्डर जारी होने का इंतजार है। अब आचार संहिता के बाद कार्य शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed