फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress takes to the streets against the lathi-charge at Jantar Mantar.

Kaithal News: जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Congress takes to the streets against the lathi-charge at Jantar Mantar.
विधायक आदित्य सुरजेवाला व कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए।
कैथल। नीट परीक्षा पेपर लीक के लिए जंतर मंतर, दिल्ली पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे छात्रों पर मोदी सरकार की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने युवाओं और लोगों के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन का नेतृत्व कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किया। हरियाणा शहीद स्मारक से नवग्रह चौक तक निकाली गई विशाल रैली में हजारों युवा, छात्र और आम नागरिक शामिल हुए। मार्च में जलती मशाल, जली हुई मोमबत्तियां और हाथों में लहराते तिरंगे के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सामाजिक संगठनों और सैकड़ों युवाओं सहित राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने प्रदर्शन स्थल पर कहा कि मोदी सरकार के 12 साल ने शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल कर दिया है। बार बार पेपर लीक हो रहे हैं, 10वीं कक्षा से लेकर चपड़ासी से लेकर, जज, सीईटी और अब नीट का पेपर भी लीक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बजाय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने के मोदी सरकार और अमित शाह की पुलिस और सिविल वर्दी में भाजपा और आरएसएस वाले बच्चों को पीट रहें है, हमारी बहनों के कपड़े तक फाड़े गए, उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
हमारी मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और जिनकी जान इस नीट पेपर घोटाले में गई है, उनके परिवारजनों को एक करोड़ मुआवजा दिया जाए, सिविल वर्दी में बच्चों पर लाठीचार्ज और बेरहमी से पिटाई करने पर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आज यह भारत के भविष्य की लड़ाई है।

सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की राजधानी दिल्ली में पहली बार पैलेट गन, कील गढ़ी लाठियों से लेकर इलेक्ट्रिक शॉक बैटन तक का बर्बर इस्तेमाल किया। आदित्य सुरजेवाला ने बताया कि एक पीड़ित छात्र की आंखों के नीचे पैलेट गन के छर्रे फंस गए, गर्दन में फंसे पैलेट को निकालने के लिए दूसरी सर्जरी का इंतजार है। छात्र साहिल को आंख में गंभीर चोट लगी।

विधायक आदित्य सुरजेवाला व कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए।

विधायक आदित्य सुरजेवाला व कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए।

विधायक आदित्य सुरजेवाला व कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए।

विधायक आदित्य सुरजेवाला व कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए।

विधायक आदित्य सुरजेवाला व कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए।

विधायक आदित्य सुरजेवाला व कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed