फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress is not in my pocket, Central Election Committee has the right to distribute tickets: Surjewala

मेरी जेब नहीं कांग्रेस, केंद्रीय चुनाव समिति के पास है टिकट वितरण का अधिकार : सुरजेवाला

Fri, 23 Aug 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Congress is not in my pocket, Central Election Committee has the right to distribute tickets: Surjewala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत (कैथल)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विधानसभा चुनाव में टिकटों के वितरण पर कहा कि मेरी जेब में टिकट नहीं है। यह अधिकार क्षेत्र केंद्रीय चुनाव समिति का है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी शामिल रहेंगे। उन्होंने तो खुद कैथल टिकट का निर्णय भी राहुल गांधी पर छोड़ा है। वे जो भी फैसला लेंगे, वही स्वीकार होगा।
कलायत के गांव मटौर में किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर कौलेखां के संयोजन मेंं किसान मजदूर बचाओ और हरियाणा में परिवर्तन लाओ रैली को संबोधित जमकर गरजे। रैली के साथ-साथ मटौर गांव से कलायत उप मंडल कार्यालय तक ट्रैक्टर रोड शो मेंं उमड़ी भीड़ के लिए उन्होंने धर्मवीर कौलेखां की पीठ थपथपाई। साथ ही यह एलान किया है कलायत के साथ-साथ प्रदेश के हितों को संघर्ष करने वाले नए चेहरों को विधानसभा में जाने के अवसर मिलने चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि कलायत विधानसभा के गांव मटौर में आयोजित रैली के खुले मंच पर सीएम नायब सिंह सैनी को बहस का न्योता दिया था। उन्होंने कहा था कि दूध पिलाएंगे और पड़ोसी गांव के नाते जो खातिर होती है वह करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का हिसाब जरूर लिया जाएगा, लेकिन जनता से जुड़े मुद्दों पर भाजपा कोई बात करने को तैयार नहीं है। सुरजेवाला ने भाजपा को आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि हर स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसलिए अब भाजपा को भारतीय जनता पार्टी की बजाय भ्रष्टाचार जनक पार्टी कहा जाना चाहिए। सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज हरियाणा का किसान, मजदूर, व्यापारी व गरीब के साथ भाजपा सरकार में खिलवाड़ हो रहा है। महगांई अपार है। 10 साल में हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ कलायत क्षेत्र में आम जन 50 साल पीछे चला गया है। हर कोई यह जान चुका है कि कांग्रेस के राज में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता कठोर से कठोर संघर्ष को तैयार-



धर्मवीर कौलेखां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झंडे तले कार्यकर्ताओंं रणदीप सुरजेवाला की अगुवाई में कलायत और प्रदेश की जनता को सुविधाएं प्रदान करना का बीड़ा उठा रखा है। इसके लिए वे कठोर से कठोर संघर्ष को सब तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed