फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congratulations to Surjewala along with the townspeople

शहरवासियों के साथ सुरजेवाला को भी दी बधाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Congratulations to Surjewala along with the townspeople
कैथल। विधायक लीला राम ने भाजपा प्रत्याशी सुरभि गर्ग की जीत पर सभी शहरवासियों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को भी इस जीत पर बधाई दी। विधायक ने कहा कि कैथल शहर का अब ट्रिपल ईंजन की सरकार के साथ विकास होगा। शहर में जो भी समस्याएं होंगी, उन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने पहले भी कहा था कि अब 30 जून तक शहर में साफ-सफाई चकाचक कर दी जाएगी। आने वाले दिनों में शहर में साफ-सफाई का हो या अन्य कोई मुद्दा, सभी तरह की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। भाजपा की एकजुटता के कारण यह जीत हुई है। कैथल शहर के लोगों के आशीर्वाद से यह जीत हुई है। इसके लिए वे पूरे शहर के आभारी हैं। शहर के लोगों ने जिस तरह से विधानसभा चुनाव में भाजपा को आशीर्वाद दिया था, उसी तरह से नगर परिषद चेयरपर्सन के चुनाव में भी आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल की नीतियों पर मोहर लगाते हुए कैथल शहर की जनता ने विकास को चुना है। जिसके लिए वे लोगों के आभारी हैं।
विज्ञापन

36 बिरादरी ने जिताया है सुरभि गर्ग को : कैलाश भगत
हेफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि सुरभि गर्ग को शहर की 36 बिरादरी ने जितवाया है। जिस तरह से एक समाज को लेकर कुछ लोगों ने जात-पात का जहर घोलने का प्रयास किया, शहर की जनता ने उसे नकार दिया है। शहर के 36 बिरादरी के लोग भाजपा के साथ हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी शहर के लोगों से भाजपा प्रत्याशी की जीत पर विकास का वायदा किया है। उसके अनुसार कैथल शहर के लोगों ने मुख्यमंत्री का मान रखते हुए भाजपा को बड़ी जीत दिलवाई है। इसके लिए वे कैथल शहर के लोगों के आभारी हैं। वह विश्वास दिलवाते हैं कि मुख्यमंत्री मनेाहर लाल शहर के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। बिटिया सुरभि गर्ग को जीत के लिए हार्दिक बधाई। सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत की बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा संगठन की एकजुटता से मिली जीत
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि सुरभि गर्ग, बबिता की जीत भाजपा के मजबूत संगठन की एकजुटता से कैथल व राजौंद के लोगों के आशीर्वाद का परिणाम है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पीएम नरेंद्र मोदी के करवाए विकास कार्यों पर दोनों शहर की जनता ने स्वीकृति की मोहर लगाई है। इस जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। साथ ही दोनों शहरों की जनता का आभार।

सुरभि की जीत से होगा शहर का विकास-अरुण सर्राफ
वन विभाग के पूर्व चेयरमैन अरुण सर्राफ ने कहा कि सुरभि गर्ग की जीत से विकास का नया रास्ता खुला है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों में विश्वास जताते हुए कैथल शहर की 36 बिरादरी ने भाजपा प्रत्याशी को जिताया है। इसके लिए सभी का आभार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed