{"_id":"67ec3e133c6d8c69950b478c","slug":"conducted-door-to-door-survey-of-schools-kaithal-news-c-18-1-knl1004-615165-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घर-घर जाकर विद्यालयों का किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घर-घर जाकर विद्यालयों का किया सर्वे
Wed, 02 Apr 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। शहीद हवलदार धर्म सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवबन व राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय देवबन में प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुरेश कौशिक और जिला परियोजना संयोजक कार्यालय से कुशल शर्मा प्रवेश उत्सव में शामिल हुए।
प्रधानाचार्य रामेश्वर दास व मुख्य शिक्षिका सुमन की ओर से जानकारी दी गई कि विद्यालय के स्टाफ, जिला पार्षद और ग्राम पंचायत के सहयोग से घर-घर जाकर गांव में स्थित विद्यालयों का सर्वे किया गया है। जिसमें ड्रॉप आउट, नॉन बच्चों को चिह्नित किया गया है। अभिभावकों से मिलकर उनको जल्द ही मुख्य धारा में लाया जाएगा।
नामांकन अभियान के जिला नोडल अधिकारी कुशल शर्मा ने गांव द्वारा दिए जा रहे सहयोग की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने स्वयं भी अभिभावकों से बात करते हुए विद्यालय में नामांकन बढ़ाने का अनुरोध किया। सुरेश कौशिक ने कहा कि जिले को जीरो ड्रॉप आउट बनाने के लिए सबको प्रेरित किया।
विज्ञापन
प्रवेश उत्सव की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। नॉन बोर्ड कक्षाओं( बाल वाटिका से 11वीं) का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और टॉपर छात्राओं को स्मृति चिह्न व पदक प्रदान किए गए। गांव में सभी अध्यापकों छात्राओं और एसएमसी सदस्यों की ओर से नामांकन अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस रैली को कुमारी कमलेश जिला पार्षद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान कुसुम, प्रदीप, जंगा सिंह, राकेश कुमार , राजेश कुमार, रमेश कुमार, पूर्व प्रधान पवन शर्मा स्टाफ मौजूद रहा।
परीक्षा परिणाम घोषित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कठवाड़ में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया व हवन के साथ नए सत्र की शुरुआत की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कैथल मनीष कठवाड़ मुख्य अतिथि रहे व सरपंच प्रतिनिधि जागर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय पधारे। विद्यालय के कार्यभारी प्रधानाचार्य संदीप ने वर्ष भर की गतिविधियों का वर्णन किया।