फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Complaint against policemen

‘पुलिसकर्मी शराब पीते हैं और ड्यूटी से रहते हैं नदारद’

Thu, 26 Jun 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Thu, 26 Jun 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
Complaint against policemen
कैथल। मनोज-बबली आनर किलिंग मामले में मनोज के परिवार को पुलिस सुरक्षा मिली है, लेकिन मनोज की बहन का आरोप है कि सुरक्षा में तैना कर्मी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे हैं और हुड़दंग मचाते हैं। इस वजह से वह वीरवार को एसपी मिलने पहुंची।
विज्ञापन


सीमा ने कहा कि यदि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो सुरक्षा को वापस ले लिया जाए। सीमा ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के बाद उनके परिवार को मिली सुरक्षा का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। यह सुविधा मानसिक परेशानी का कारण बन गई है।
विज्ञापन


‘शराब पीकर करते है तमाशा’
सीमा ने कहा कि सुरक्षा में तैनात पुलिस वाले ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं हैं। आए दिन शराब पीकर तमाशा करना, रात-रात भर ड्यूटी से नदारद रहना, रात को 12 बजे दीवार फांद कर घर आने के कारण उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारी ही अब जान से मारने या मरवाने की धमकी देने लगे हैं। जब मामले की शिकायत अधिकारियों से की जाती है तो तबादला, निलंबन के बाद दूसरे कर्मचारी भी यही रवैया अपनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सिपाही हो चुका है सस्पेंड
गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी को शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में सस्पेंड भी किया गया था। लेकिन उसके बाद भी आलम वैसा ही है। सीमा ने एसपी को कहा कि यदि ऐसी ही सुरक्षा उन्हें दी जाएगी तो इसे वापस ले लिया जाए। क्योंकि इससे उन्हें असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed