फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   compition, girls student, perform on stage, kaithal

छात्राओं ने बिखेरा जलवा

Thu, 15 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 15 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
compition, girls student, perform on stage, kaithal
प्रस्तुति देतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर-पूंडरी में बुधवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कालेज की प्राचार्या डा. उषा तुरान ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर छात्राओं को संबोधित करते हुए डा. तुरान ने कहा प्रतिभा खोज के माध्यम से उन्हें एक ऐसा मंच मिल जाता है, जिसके जरिये वे अपने अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर ला सकती है। उन्होंने मंच पर अपनी प्रस्तुति देने वाली सभी छात्राओं की सराहना की। कहा मंच पर आकर अपनी प्रस्तुति देना भी कोई आसान कार्य नहीं है। इसके लिए वे सभी छात्राएं बधाई की पात्र है। कार्यक्रम संयोजिका प्रवीण चौधरी ने प्राचार्या का आभार जताते हुए सभी छात्राओं को मंच पर आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा.संतोष देवी, आशु, साक्षी, नताशा, विवेका मैहला व सह संयोजिका वंदना हुड्डा ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम-
भाषण प्रतियोगिता में रोमन प्रथम, पूजा द्वितीय व विजेता ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता पाठ में तमन्ना प्रथम, इंदु  द्वितीय तथा रीमा व पारूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। मिमिक्री में पूजा तथा गायन में गुरप्रीत व पारूल वालिया प्रथम स्थान पर रही। प्रियंका व अंजु द्वितीय स्थान पर व  हर्षदीप ओर परनीका ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकारी में ज्योति ने प्रथम, पूजा ने दूसरा तथा हाशिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा रंगोली में नेहा ने प्रथम व नीलम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्या द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed