फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Commission agents have not received their commission even two months after the wheat season ended.

Kaithal News: गेहूं सीजन समाप्त होने के दो महीने बाद भी आढ़तियों को नहीं मिली आढ़त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Commission agents have not received their commission even two months after the wheat season ended.
पाई। गेहूं का सरकारी खरीद सीजन समाप्त हुए दो महीने से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अनाज मंडी के आढ़तियों को अभी तक उनकी कमीशन (आढ़त) की राशि नहीं मिल पाई है। भुगतान में हो रही इस देरी के लिए स्थानीय आढ़तियों में भारी रोष है। मंडी प्रधान ईश्वर सिंह गेली और पूर्व प्रधान रणधीर सिंह फौजी ने इस संबंध में सरकार और संबंधित विभागों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। मंडी प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि आढ़तियों की रुकी हुई आढ़त का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने देरी के एवज में इस राशि पर ब्याज देने की भी पुरजोर मांग उठाई है। मंडी प्रधानों का कहना है कि सीजन के दौरान आढ़तियों ने दिन-रात मेहनत करके सरकारी खरीद को सुचारू रूप से पूरा करवाया था। नियमों के मुताबिक समय पर भुगतान हो जाना चाहिए था लेकिन दो महीने बाद भी आढ़त अटकने से व्यापारियों को गंभीर वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपनी दुकानों के खर्चे और आगे की फसलों की तैयारियों के लिए नकदी की भारी किल्लत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed