फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Colours of Life enthralled the audience

Kaithal News: कलर्स ऑफ लाइफ के कार्यक्रमों से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Fri, 28 Nov 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Colours of Life enthralled the audience
कार्यक्रम में छात्रों को किया गया सम्मानित। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव ‘कलर्स ऑफ़ लाइफ’ ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। जीवन के विविध रंगों को समेटे यह सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मंच पर जब तांडव, रामायण, भरतनाट्यम, हनुमान चालीसा, आर्केस्ट्रा, गरबा, भांगड़ा और हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुतियाँ शुरू हुईं, तो माहौल रंगों और तालियों से गूंज उठा।

करीब 1500 छात्रों ने अपने-अपने सृजनात्मक प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान शिव का तांडव, रामायण और हनुमान चालीसा पर आधारित प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति को जीवंत कर दिया। कत्थक की ताल पर घुंघरुओं की छनछनाहट के साथ दर्शकों के पैर भी थिरक उठे।
विज्ञापन


स्कूल आर्केस्ट्रा के नन्हे कलाकारों ने पुराने गीतों की धुनों से 90 का दशक फिर ताजा कर दिया। भांगड़ा व हरियाणवी नृत्यों ने कार्यक्रम को चरम पर पहुंचाया और हर चेहरे पर उत्साह साफ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान स्कूल जनरल मैगज़ीन ‘दि क्रॉनिकल’ का भी लोकार्पण किया गया। शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व बी.जे.पी. प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य अशोक गुज्जर ने विशेष रूप से शिरकत की। इसके अलावा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अश्विनी शोरेवाला, प्रधान सरल शांत मंगल, पंकज बंसल, साकेत मंगल, सतीश बंसल, श्याम बंसल, सुनील चौधरी, महेश कुमार मंगल, अनिल कुमार शोरेवाला, अशोक कुमार, नरेश शोरेवाला, नवनीत गोयल, जगदीश कोलिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व अभिभावक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के समापन पर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अश्वनी शोरेवाला और प्रधान सरल शांत मंगल ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे अपने नेतृत्व में आर.के.एस.डी. स्कूल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रखेंगे। साथ ही प्रधानाचार्या निवेदिता भट्ट के अथक प्रयासों की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed