{"_id":"57756fc84f1c1b797179ace1","slug":"colleges-cut-of-admission-form-submit-students-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन हुए समाप्त, अब कट ऑफ का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन हुए समाप्त, अब कट ऑफ का इंतजार
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने कॉलेजों में आवेदन किया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कॉलेजों में आवेदन करने के लिए वीरवार को अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ी रही। छात्र-छात्राओं ने कॉलेजों में लाइन लगाकर आवेदन किया। शहर के चार कॉलेजों में 10 हजार अधिक रिकॉर्ड तोड़ प्रॉस्पेक्टस की खरीद हुई है। पिछले 10 वर्षों में अब तक का सबसे अधिक प्रॉस्पेक्टस बिकने का रिकॉर्ड है। पिछले वर्ष चारों कॉलेजों में 6500 से 7000 के बीच विद्यार्थी आवदेन करते थे। लेकिन इस बार भारी संख्या में विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आरकेएसडी कॉलेज में जहां विद्यार्थियों ने 28 जून तक आवेदन किया वहीं इंदिरा गांधी महिला कॉलेज व डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज में 30 जून तक विद्यार्थियों ने आवेदन किया।
आरकेएसडी सांयकालीन सत्र की ओर बढ़ा विद्यार्थियों का रुझान
दाखिले के लिए विद्यार्थी को भी अवसर गंवाना नहीं चाहते है। विद्यार्थियों ने आरकेएसडी कॉलेज की सांयकालीन सत्र की ओर रुझान कर लिया है। सांयकालीन सत्र से अभी तक 1000 प्रोस्पेक्टसों की खरीद हो चुकी है। कॉलेज के सांयकालीन सत्र में बीए, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, पीजीडीसी की पढ़ाई होती है। सांयकालीन सत्र के प्रिंसिपल डा. हरिन्द्र गुप्ता ने बताया कि सांयकालीन सत्र में विद्यार्थियों का काफी रुझान है। अभी तक एक हजार से अधिक प्रोस्पेक्टस की खरीद हो चुकी है।
राजकीय महाविद्यालय में पहली कट ऑफ लिस्ट 5 जुलाई को :
राजकीय महाविद्यालय में नए सत्र के लिए विभिन्न संकायों में 2185 आवेदन प्राप्त हुए है। जिनमें अधिकतर विद्यार्थियों का रुझान बीटीएम और बीएएमसी के कोर्स में रहा। कॉलेज के प्रिंसिपल डा. ऋषिपाल बेदी ने कहा कि 5 जुलाई को कॉलेज में पहली कट ऑफ लिस्ट लगेगी। जिसके लिए विद्यार्थी 8 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद 9 जुलाई को दूसरी कट ऑफ लिस्ट लगेगी जिसके लिए छात्र 12 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। तीसरी और अंतिम कट लिस्ट 13 जुलाई को लगेंगी इसके लिए विद्यार्थी 15 जुलाई तक फीस जमा करवा कर अपना एडमिशन सुनिश्चित करवा सकते हैं। वहीं पर मास्टर डिग्री के लिए विद्यार्थी 14 जुलाई तक आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
इन कॉलेजों से हुई प्रॉस्पेक्टसों की खरीद-
1. आरकेएसडी कॉलेज से 3500 प्रोस्पेक्टसों की खरीद हुई। पहली कट ऑफ लिस्ट तीन जुलाई को जारी होगी।
2. इंदिरा गांधी महिला कॉलेज से 3000 प्रोस्पेक्टसों की खरीद हुई। पहली कट ऑफ लिस्ट एक जुलाई को जारी होगी।
3. डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज 2185 विद्यार्थियों ऑन लाइन आवेदन किया। पहली कट ऑफ लिस्ट पांच जुलाई को जारी होगी
4. जाट कॉलेज से अभी तक 1100 से अधिक प्रोस्पेक्टसों की खरीद हो चुकी है।