फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Collective girl's ceremony, 11 daughters made their hands yellow

सामूहिक कन्या समारोह, 11 बेटियों के हाथ पीले किए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Collective girl's ceremony, 11 daughters made their hands yellow
गुहला-चीका। श्री माता वैष्णो देवी अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट ने रविवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर 11 बेटियों के हाथ पीले करवाए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक ईश्वर सिंह ने पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी प्रीति पाल गुप्ता दिल्ली भागल वाले ने धर्म के पिता के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की और सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के संस्थापक प्रकाश गर्ग ने कहा कि संस्था द्वारा पीड़ित मानवता के सेवार्थ विभिन्न सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। इस आयोजन में बेटियों को जरूरत का हर संभव सामान भी दिया गया। विधायक ईश्वर सिंह ने संस्था को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवेश में एक-दूसरे की मदद करना हमारी परंपरा में शामिल हैं। समय-समय पर चीका की विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं इस तरह के आयोजन करके जरूरतमंदों की मदद करती है, जो कि मानव सेवा का बहुत बड़ा उदाहरण है। हम सभी को अपने आसपास के परिवेश में रहने वाले लोगों की हरसंभव मदद करनी चाहिए ताकि किसी व्यक्ति को संसाधनों के अभाव में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस मौके पर प्रीति पाल गुप्ता, संस्था के संस्थापक प्रकाश गर्ग, रविंद्र कंसल, भूपिंद्र बिंदलिश, सतीश गर्ग, साधू राम, सुशील, राम निवास, ईश्वर जिंदल, एडवोकेट रामचंद्र शर्मा, मांगे राम जिंदल,संजीव जिंदल, परमानंद गोयल के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed