फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   cold wave has increased cold

सूर्य देवता के नहीं हुए दर्शन, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
cold wave has increased cold
cold wave has increased cold - फोटो : Kaithal
सूर्यशनिवार को सर्दी के मौसम में अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। यह 14 डिग्री सेल्सियस से गिरकर करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जिस कारण सब कुछ ठहरा हुआ सा नजर आया और लोग अपने काम आदि निपटाकर जल्द ही घर पहुंचे। दिन भर कोहरा छाया रहा। पूरा दिन धूप न निकलने के कारण शीत लहर से लोग कंपकंपाते नजर आए। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं पहाडों पर हो रही बर्फबारी के चलते प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर सूर्यदेवता ने दर्शन नहीं दिए। पूरा दिन शीतलहर के चलते लोग कंपकंपाते रहे। धुंध छाने से सुबह के समय यातायात काफी प्रभावित रहा। दृश्यता काफी कम होने के चलते सड़कों पर वाहन लाइटें जलाकर रेंगते नजर आए। शुक्रवार को बढ़ी ठंड व धुंध ने लोगों की दिनचर्या का शेड्यूल बिगाड़ दिया है। सुबह दफ्तरों में आने वाले कर्मचारी एक घंटे तक देरी से आ रहे हैं। धुंध के कारण लोगों को सुबह व शाम के साथ अब दोपहर को अधिक कठिनाई होने लग गई है। ठंड से बचने के लिए जहां लोग अधिक गर्म कपड़े पहन रहे हैं, वहीं पूरा दिन अलाव का सहारा भी लिया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ दिनों तक सुबह व शाम के समय धुंध यूं ही छाई रहेगी। ठंड बच्चों व बुजुर्गों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। बढ़ी हुई ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ठंड का आलम यह है अब केवल वहीं लोग बाहर निकल रहे हैं, जिन्हें किसी जरूरी कार्य को करना होता है। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। सर्द हवाएं भी चार से छह किमी प्रति घंटे से रफ्तार से चल रही थी। ठंड से गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

अधिक ठंड का प्रकोप रहने की संभावना - कृषि वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने बताया कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है। आसमान में बादलों के छाए रहने के कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पा रहे है। अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप यूं ही रहने की संभावना है। वर्तमान में पड़ रही ठंड गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। इससे गेहूं की पैदावार भी बढ़ेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed