फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cold tormented in the morning, relief in the afternoon

Kaithal News: सुबह ठंड ने सताया, दोपहर को राहत

Tue, 23 Jan 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Jan 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Cold tormented in the morning, relief in the afternoon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोमवार सुबह की शुरुआत भारी ठंडक के साथ हुई। सुबह हल्का कोहरा व शीतलहर से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहनों पर चलना बहुत मुश्किल हो रहा था। अलाव का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा था। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद में कोहरा छंटने के बाद हल्की धूप निकली। जिसके बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान 14.1 व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से अधिक ठंडक हो रही थी। शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है। ठंडे मौसम के चलते खांसी, जुकाम, बुखार, सिर सर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि सर्दी के चलते बुजुर्ग व बच्चे घर से बाहर न निकलें। ठंड का अधिक प्रभाव बच्चों व बुजुर्गां पर पड़ता है। इसके साथ ही गर्म पानी का सेवन करें, गर्म व ताजा पानी में स्नान करें। ठंडी चीजें का परहेज करें।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद धूप निकलने से सर्दी से हल्की राहत मिली है। धूप निकलने के बाद वाहनों ने भी सड़कों पर रफ्तार पकड़ी। वहीं शाम होते होते एक बार फिर से ठंड का प्रकोप बढऩे लगा। उधर किसान रिंकू, गुरदयाल व राजेश रहेजा ने कहा कि मौसम गेहूं की फसलों के लिए अनुकूल है। लेकिन सब्जियों में अधिक ठंड होने से गलन होने लगी है। यदि धूप नहीं निकली तो सब्जी की फसलें खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी पश्चिमी शीतलहर चलेगी। ठंडा दिन रहेगा व रात्रि के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। सुबह शाम अधिक सर्दी रहेगी। दोपहर को धूप निकलने की संभावना बनी हुई है। जिले में फसलों व सब्जियों को अभी तक नुकसान नहीं है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed