फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM gave message on Van Mahotsav, children will be given marks for planting trees

सीएम ने वीसी के माध्यम से वन महोत्सव में दिया संबोधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
CM gave message on Van Mahotsav, children will be given marks for planting trees
आरकेएसडी कॉलेज सभागार में जिलास्तरीय वन महोत्सव मनाया गया। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में पौधगीरी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत शिक्षामंत्री के सहयोग से प्रदेशभर में पेड़ लगाए जाएंगे। इसमें कक्षा छठी से 12वीं तक हर बच्चा एक-एक पेड़ लगाकर उसकी जिम्मेदारी उठाना सुनिश्चित करे। पेड़ लगाने पर बच्चों को अंक दिए जाएंगे, ताकि पेड़ लगाने के कार्य को प्रोत्साहन मिले।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा पहुंचीं। उन्होंने और डीसी प्रदीप दहिया ने इस अवसर पर पौधरोपण किया। राज्यमंत्री ने कहा कि सभी व्यक्तियों को पौधे लगाकर बच्चों की तरह उनका संरक्षण करना चाहिए। राज्य सरकार ने पेड़ों की महत्ता को देखते हुए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इस वर्ष 3 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

इसी प्रकार जिले में भी 14 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। राज्यमंत्री ने पर्यावरण विषय पर प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को भी राज्य मंत्री ने सम्मानित किया। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि वर्ष 1950 में आज के दिन वन महोत्सव मनाने के अभियान को शुरू किया गया। सरकार द्वारा वनों को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक जिले में ऑक्सी वन पार्क बनाए जा रहे हैं, जो भरपूर मात्रा में आक्सीजन का स्रोत होंगे तथा प्रत्येक गांव में पंचवटी पौधरोपण का कार्य भी वन विभाग द्वारा जोर-शोर से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि पेड़-पौधे लगाने के साथ-साथ उन्हें संजोकर रखना भी जरूरी है। समय-समय पर सरकार द्वारा पौधगीरी और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से पौधरोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है। जल शक्ति अभियान के तहत जिले में 14 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में आए हुए सभी व्यक्तियों को पौधे भी वितरित किए गए। इस मौके पर डीसी प्रदीप दहिया, आरकेएसडी समिति के प्रधान एडवोकेट साकेत मंगल, डीएफओ रणबीर सिंह, तुषार ढांडा, प्रिंसिपल संजय गोयल, महावीर पठानिया, श्याम सुंदर बंसल, कार्यकारी अभियंता बनारसी दास, एमआर कंबोज, सुशील कुमार, महीपाल पठानिया, बलजीत सिंह, प्यारे लाल, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, जिले सिंह, नरेश कुमार, गुरदेव सिंह मौजूद रहे।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रीति पांचाल प्रथम
राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बच्चों को सम्मानित किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रीति पांचाल ने प्रथम, मयंक ने द्वितीय तथा ममता सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पेंटिंग प्रतियोगिता में आंचल शर्मा ने प्रथम, तनु ने द्वितीय तथा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed