{"_id":"68f29061586732b2d30aafa4","slug":"cleaning-of-bushes-started-with-jcb-in-ward-2-of-kalayat-kaithal-news-c-245-1-kht1005-139508-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत के वार्ड-2 में झाड़ियों की जेसीबी से सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत के वार्ड-2 में झाड़ियों की जेसीबी से सफाई शुरू
Sat, 18 Oct 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
17kht_32 कलायत के वार्ड नंबर 2 में जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा झाडिय़ों का जंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत । वार्ड नंबर-2 के मोर चढ़ाई तालाब के पास स्थित क्षेत्र की झाड़ियों की सफाई का काम जेसीबी से शुरू करवा दिया गया। पार्षद आशीष राणा के नेतृत्व में यह अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई सालों से वार्ड नंबर 2 का यह क्षेत्र नशेबाजों के लिए पसंदीदा स्थल बन गया था। मोर चढ़ाई तालाब के आसपास की पहाड़ी कीकरों की झाड़ियों में नशेबाज छिपकर पूरी रात नशा करते थे। तीन दिन पहले इसी क्षेत्र में साधू वेश में एक नशे के बादी का शव मिला था। इससे पहले भी दो अन्य नशेबाजों के शव इसी जंगल में पाए जा चुके हैं।
नशेबाज झाडि़यों के बीच अपने बैठने के स्थान साफ कर रखते थे, जिसमें खाली सिरिंज, बोतलें और अन्य नशे के सामान के अवशेष मिलते थे। झाडिय़ों की ऊंचाई और सुनसान स्थान होने के कारण नशेबाजों ने इस क्षेत्र को चुना था। पार्षद आशीष राणा ने बताया कि उनकी टीम पुलिस के साथ मिलकर इस वार्ड में नशा विरोधी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
वार्ड 2 नशा बिक्री का गढ़ ः सुनील संधू ने बताया कि वार्ड नंबर 2 में नशा उपलब्धता अधिक है। पुलिस ने सैसी बस्ती में कई सर्च अभियान चलाए और अवैध शराब बेचने वालों को काउंसलिंग दी। स्थानीय संस्था के सदस्य जसविंद्र राणा, अजय आशु, साहिल ने बताया कि उनका प्रयास इस क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने का है और प्रशासन के अभियान से इसका असर दिखाई दे रहा है।
नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया
पुलिस की नशा जागरूकता टीम में शामिल ओमप्रकाश, सुनील संधू, जसविंद्र सिंह और सोनिया ने पिछले दो दिनों से इस क्षेत्र में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया। सुनील संधू ने बताया कि पूरे कलायत में पुलिस अभियान चलाने के बाद केवल वार्ड नंबर 2 के सैसी बस्ती क्षेत्र का नाम सामने आया। पुलिस ने पहले नगरपालिका अध्यक्ष से मिलकर इस पहाड़ी कीकरों से भरे क्षेत्र को पूरी तरह से साफ करवाने का अनुरोध किया। नपा अध्यक्ष अंकित राणा और पार्षद आशीष राणा ने स्वयं दो दिनों से इस अभियान में भाग लिया और जेसीबी के माध्यम से झाडिय़ों को हटवाया।