{"_id":"67500271ef82b8c87e09beb3","slug":"city-council-team-got-samples-of-road-material-filled-kaithal-news-c-18-1-knl1004-532590-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नगर परिषद टीम ने भरवाए सड़क की सामग्री के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नगर परिषद टीम ने भरवाए सड़क की सामग्री के सैंपल
Wed, 04 Dec 2024 12:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के करनाल रोड से ढांड रोड के रास्ते पर ऋषि नगर में बनी आधा किलोमीटर की सड़क में घटिया सामग्री लगाने के आरोप मामले में मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने सामग्री के सैंपल भरवाएं हैं। अब इन सैंपलों को सामग्री के सैंपल श्रीराम लैब व एनआईटी कुरुक्षेत्र में भेजा। सड़क की निर्माण सामग्री की सैंपल लेने की कार्रवाई नगर परिषद के एक्सईएन रवि ओबरॉय की मौजूदगी में लिए गए।
गौरतलब है कि सोमवार को दो दिन पहले ही बनी करीब आधा किलोमीटर की सड़क ठोकर मारने से ही उखड़ने लगी थी। इसके बाद शिकायत मिलने पर मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग व कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक जांच के लिए पहुंचे थे। इसके बाद इन्होंने सड़क की हालत देखने के बाद ठेकेदार का भुगतान रोकने का फैसला लिया। इस सड़क का निर्माण करीब 29 लाख रुपये से किया जाना है।
नगर परिषद के एक्सईएन रवि ओबरॉय ने बताया कि एक दिन पहले ही सड़क निर्माण को लेकर लोगों की शिकायत मिली थी। इसके बाद कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने अध्यक्ष सुरभि गर्ग के साथ मौके पर निरीक्षण किया था। अब सड़क की निर्माण सामग्री के सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों को श्रीराम लैब व एनआईटी कुरुक्षेत्र में भेजा गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने तक ठेकेदार का कोई भी भुगतान नहीं किया जाएगा।