फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children's talent, not politics, should be prioritized on school stages: Devendra Hans

स्कूलों के मंच पर राजनीति नहीं बच्चों की प्रतिभा को मिले प्राथमिकता : देवेंद्र हंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Children's talent, not politics, should be prioritized on school stages: Devendra Hans
कैथल। सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकारी विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों पर हलका विधायक देवेंद्र हंस ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों की शिक्षा संस्कार और प्रतिभा को निखारने के केंद्र हैं। इसलिए विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों में राजनीतिक गतिविधियों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। देवेंद्र हंस ने कहा कि भाषण और पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कार्यक्रमों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि बनाकर उन्हें राजनीतिक स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में सभी वर्गों के बच्चे पढ़ते हैं और विद्यालय किसी राजनीतिक दल विशेष से जुड़े नहीं होते। ऐसे में स्कूल के मंच पर होने वाले कार्यक्रम भी पूरी तरह निष्पक्ष होने चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग से इस संबंध में स्पष्ट व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं का विरोध नहीं करती। आपत्ति केवल इस बात पर है कि सरकारी स्कूलों के मंच का इस्तेमाल किसी राजनीतिक संदेश के लिए नहीं होना चाहिए। बच्चों को राजनीति से दूर रखते हुए शिक्षा खेल कौशल और रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed