फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children will learn language and mathematics by playing: Saroj

खेल-खेल में बच्चे सीखेंगे भाषा और गणित : सरोज

Tue, 07 May 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Children will learn language and mathematics by playing: Saroj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। निपुण हरियाणा मिशन के तहत गीता भवन समीप स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड कैथल के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। इसमें 150 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया। इसमें जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने कहा कि प्रशिक्षित शिक्षिकों से बच्चे अब खेल-खेल में भाषा और गणित सीख सकेंगे।

उन्होंने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाणपत्र भी सौंपे। इसके साथ ही उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनर्स के कार्यों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश, खंड संसाधन संयोजक संजय शर्मा व जिला एफएलएन को-ऑर्डिनेटर सुनील दत्त ने भी शिरकत की।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. नरेश ने बताया कि इस प्रशिक्षण उपरांत शिक्षकों में ऐसे वातावरण का निर्माण होगा, जिससे छात्रों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होगा।

खंड संसाधन संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि बच्चों को अब खेल-खेल में भाषा व गणित का ज्ञान मिलेगा।

जिला एफएलएन को-ऑर्डिनेटर सुनील दत्त ने बताया कि कक्षा चौथी व पांचवीं के अंत तक सभी छात्रों को निपुण बना सकेंगे, जिससे छात्र पढऩे लिखने एवं अंकगणित के तर्क के बारे में पूर्ण जानकारी हासिल कर पाएंगे। इससे बच्चों का स्वास्थ्य विकास करने के लिए व्यायाम और खेल, संख्या के पहलू, खिलौनों आदि को व्यवस्थित ढंग से सही रखना तथा सामाजिक एवं भावनात्मक प्रगति आदि पर ध्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिक्षकों को बच्चों के स्तर की कहानियां बनाने विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट एवं भौतिक वातावरण को समझने की जानकारी दी। संजय शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में शिक्षकों को मूलभूत संख्यात्मक के गणित कौशल, गणितीय तकनीक, मापन आकार एवं स्थानिक समाज पूर्ण संख्या, अवधारणाएं, नंबर पैटर्न आदि के बारे में सिखाया। इस अवसर पर हरीश अरोड़ा, रामफल शर्मा, राजबीर शर्मा, कविता, प्रवीण लता, संगीता, रमन, रितु, आरती, मधु, ऋचा, प्रदीप, वीरेंद्र, मंदीप, रेनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed