फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Allegations of fraud in paddy procurement at a rice mill

Kaithal News: राइस मिल में धान खरीद में फर्जीवाड़े का आरोप

Sat, 31 Oct 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in paddy procurement at a rice mill
गुहला चीका। चीका में एक राइस मिल की ओर से हरियाणा वेयरहाउसिंग सहित कई विभागों में फर्जी दस्तावेज जमा करवाकर सीएमआर धान हथियाने के आरोप लगा हैं। इस संबंध में आढ़ती राजकुमार जाखैली ने वेयरहाउस, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व मार्केट कमेटी में लिखित शिकायत देकर आरोपी राइस मिलर के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

राजकुमार जाखौली ने वेयरहाउस, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व मार्केट कमेटी के अधिकारियों को दी शिकायत में बताया कि उसकी चीका अनाज मंडी में राजकुमार राकेश कुमार के नाम से आढ़त की दुकान है। आरोप है कि त्रिदेव राइस मिल के मालिक कमलजीत सिंह ने उनकी दुकान की मोहर व फर्जी हस्ताक्षर करके गारंटी से संबंधित दस्तावेज तैयार किए और इन दस्तावेजों के आधार पर सरकारी धान ले लिया। उन्हें इस मामले की पहले ना तो जानकारी थी और ना ही उन्होंने किसी प्रकार की सहमति दी थी। जाखौली ने आरोप लगाया कि इस संबंध में जब उसने त्रिदेव राइस मिल के मालिक कमलजीत से बात करनी चाही तो वह उन्हें धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

गारंटी संबंधी सभी दस्तावेज आढ़ती की सहमति से तैयार किए गए है : कमलजीत
त्रिदेव राइस मिल के मालिक कमलजीत ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि खरीद एजेंसियों से धान लेने के लिए सभी दस्तावेज आढ़ती राजकुमार जाखौली की सहमति से तैयार किए गए थे। राजकुमार जाखौली ने खुद कागजातों पर हस्ताक्षर किए थे। कमलजीत ने बताया कि रुपये के लेन देन के चलते अब आढ़ती राजकुमार दस्तावेजों को झूसा बता रहा है। कमलजीत ने कहा कि उसने स्वयं डीसी कैथल को लिखित शिकायत दे राजकुमार जाखौली द्वारा प्रयोग में लाई जाने वाली मोहर व हस्ताक्षरों का उसके दस्तावेजों के साथ मिलान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन
आढ़ती राज कुमार जाखौली की तरफ से एक राइस मिलर के खिलाफ लिखित शिकायत आई है। इस संबंध में डीएम से बात कर संबंधित राइस मिलर की खरीद बंद कर दी गई है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विकास, मैनेजर वेयरहाउस चीका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed