फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Notices are being issued to commission agents for placing produce on the road, but there is no answer as to where the paddy should be kept instead.

Kaithal News: सड़क पर डालने पर आढ़तियों को दे रहे नोटिस, धान कहां डालें, इसका जवाब नहीं

Sat, 31 Oct 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Notices are being issued to commission agents for placing produce on the road, but there is no answer as to where the paddy should be kept instead.
अतिरिक्त मंडी में पड़े धान के कट्टे। संवाद - फोटो : Self
कैथल। मंडियों में धान डालने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में आढ़ती मंडियों में सड़क पर किसानों का धान डलवाने को मजबूर हैं। वहीं रास्ता बाधित होने से मार्केट कमेटी की तरफ से आढ़तियों को नोटिस पर नोटिस दिए रहे हैं। इससे आढ़तियों में रोष है। आढ़तियों का कहना है कि उठान की धीमी चाल के चलते और धान की आवक के चलते मंडियों में जगह नहीं है। किसान धान लेकर आ रहे हैं तो आढ़तियों की मजबूरी है कि धान को ट्राली से उतरवाएं।
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना है कि कमेटी की तरफ से नोटिस तो दिए जा रहे हैं, लेकिन धान कहां डलवाएं इस संबंध में उनके पास स्पष्ट जवाब नहीं है। इससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की अतिरिक्त मंडी में ये समस्या अधिक है। अतिरिक्त अनाज मंडी के प्रधान रघबीर मलिक ने बताया कि मंडी में पैर रखने को जगह नहीं है। उठान नियमित न होने से जगह की परेशानी बनी हुई है। किसान धान लेकर आ रहा है तो उसका धान तो उतरवाना पड़ेगा। प्रबंधन कहीं और भी जगह उपलब्ध नहीं करवा रहा। आढ़तियों को नोटिस दे-देकर परेशान किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

5 लाख 52 हजार 788 मीट्रिक टन का उठान
गत 29 अक्टूबर तक जिले की मंडियों में कुल 7 लाख 5 हजार 880 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। जिसमें से 5 लाख 52 हजार 788 मीट्रिक टन धान का मंडियों से उठान कर लिया गया है। डीसी अपराजिता ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 3 लाख 46 हजार 707 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2 लाख 8 हजार 758 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 1 लाख 40 हजार 415 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। अरनौली 8500 एमटी, भागल 8104 एमटी, ढांड मंडी में 84681 एमटी, धनौरी 3071 एमटी, गुहला चीका पुरानी मंडी में 48434 एमटी, गुहला चीका नई मंडी में 101055 एमटी, नजदीक रिलायंस पेट्रोल पंपर कैथल रोड चीका में 1452 एमटी, पलविंद्र पलैटी अतिरिक्त अनाज मंडी चीका 2006 एमटी, कैथल पुरानी मंडी में 8492 एमटी, कैथल नई मंडी में 73529 एमटी, कैथल अतिरिक्त मंडी में 95411 एमटी, कलायत में 25567 एमटी, कांगथली 8120 एमटी, कौल में 10127 एमटी धान की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed