फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire brigade personnel will participate in the Delhi rally.

Kaithal News: दिल्ली की रैली में भाग लेंगे फायर ब्रिगेड कर्मचारी

Sat, 31 Oct 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Fire brigade personnel will participate in the Delhi rally.
कैथल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, शाखा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की बैठक जिला प्रधान महिंद्र सिंह की अध्यक्षता में मुख्य दमकल केंद्र पर आयोजित की गई। बैठक में 11 सितंबर को सरकार के साथ हुए समझौते पर चर्चा की गई। साथ ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की भागीदारी करने के लिए सहमति जताई गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने अग्निशमन कर्मचारियों की मांगों के संबंध में 11 सितंबर को सरकार के साथ हुए समझौते को तत्परता से लागू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मंत्री ने फायर कर्मचारियों को ₹5,000 मासिक जोखिम भत्ता, ₹7,500 वर्दी भत्ता देने, निलंबित नियमित फायर कर्मचारियों का निलंबन रद्द कर उन्हें बहाल करने तथा हड़ताल अवधि का पूरा वेतन दिवाली से पहले जारी करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, पुरानी पेंशन बहाल करवाने, विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों का हल करवाने के लिए दिल्ली में दिसंबर में प्रस्तावित आंदोलन पर भी चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला सचिव राजेश कुमार कुमार ने किया। इस मौके पर गुलाब सिंह, शमशेर सिंह, सुल्तान सिंह, सतबीर सिंह जशमेर, सुरेंद्र उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed