फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Child dies due to collision with cars, three people injured

Kaithal News: कारों की टक्कर से बच्चे की मौत, तीन लोग घायल

Wed, 11 Dec 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to collision with cars, three people injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/राजौंद। भूना गांव के पास दो कारों की टक्कर में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित तीन घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, दूसरा हादसा राजौंद के गांव जाखौली के पास हुआ। इसमें माइनर के पास तालाब में एक बोलेरो पिकअप गाड़ी पलट गई लेकिन चालक बाल-बाल बच गया।

पहली घटना भूना गांव के पास हुई। गांव नागला पंजाब निवासी संदीप ने सीवन थाना में शिकायत दी कि आठ दिसंबर को अपनी अपने परिवार के साथ किसी काम से गांव खरौदी में आया हुआ था। कार में उसकी मां चरणजीत कौर, पत्नी कमलदीप कौर, बेटा रोहित व दोस्त गुरतेज बैठे थे। जब वह गांव भूना में पहुंचा तो अज्ञात कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पटियाला ले जाया गया, जहां पर तीन वर्षीय रोहित की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के संबंध में थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, राजौंद सि्थत गांव जाखौली के माइनर के पास लगते तालाब में बोलेरो पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में रोहतक निवासी चालक मोहित बाल-बाल बच गया। उसने बताया कि रोहतक से घर में आटा पीसने वाली चक्की लेकर वह कैथल के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखौली नहर के पुल के पास रोड पर एक गाड़ी खड़ी थी, उसको बचाने के लिए ब्रेक लगाए, लेकिन गाड़ी संतुलित होकर साथ लगते 10 फीट गहरे तालाब में पलट गई। उसे मामूली चोट लगी और गाड़ी का कुछ नुकसान हुआ है। उसने परिवार वालों को सूचना दी गई है अभी दूसरी गाड़ी मंगवा कर उसमें मशीन क लोड करवा कर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed