{"_id":"641c9e4278aa05d429093834","slug":"cheeka-will-soon-get-a-bus-stand-kaithal-news-c-18-1-68999-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका को जल्द मिलेगा बस अड्डा, सात करोड़ से बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका को जल्द मिलेगा बस अड्डा, सात करोड़ से बनेगा
Fri, 24 Mar 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पंजाब बॉर्डर से सटे गुहला-चीका हल्के के चीका में सरकार जल्द ही नए बस अड्डे की सौगात देगी। इस संदर्भ मंे बस अड्डे का नक्शा बनाकर विभाग के मुख्यालय में मुख्य नक्शा नवीस के पास भेजा गया है।
उम्मीद है कि अप्रैल की शुरुआत में यह नक्शा पास हो जाएगा। इसके बाद बस अड्डे के निर्माण की दिशा में कार्य करते हुए इसका टेंडर लगाया जाएगा। फिलहाल इस बस अड्डे के निर्माण पर करीब सात करोड़ का बजट अनुमानित किया गया है। अब टेंडर में कितना बजट लगता है। यह पूरी जानकारी टेंडर लगने के बाद ही मिल पाएगी। वहीं, नक्शा पास होने के बाद टेंडर लगते ही अप्रैल माह में बस अड्डे का कार्य शुरू हो सकता है।
गौरतलब है कि इस समय बस अड्डा न होने से कैथल, पटियाला व पिहोवा जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, बसें भी मुख्य मार्ग पर खड़ी होती हैं।
विज्ञापन
बस स्टैंड की जगह पर था यूनियन कार्यालय, अब नहीं-गौरतलब है कि चीका में प्रस्तावित बस अड्डा की जगह पर ट्रक यूनियन का कार्यालय था परंतु जिला प्रशासन ने इस जगह पर किए गए अवैध कब्जे को हटवा दिया था। क्योंकि यहां पर बस अड्डा बनाया जाना था। अब जल्द ही यहां पर बस अड्डा बनाया जाएगा।
इसके निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि चीका में नया बस अड्डा के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। नक्शा पास होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीद है अप्रैल में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।