फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Check the hideouts of drug and liquor smugglers in Guhla, Cheeka Siwan area

Kaithal News: गुहला, चीका सीवन क्षेत्र में नशा व शराब तस्करों के ठिकाने जांचे

Mon, 20 Apr 2026 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 20 Apr 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
Check the hideouts of drug and liquor smugglers in Guhla, Cheeka Siwan area
सीवन क्षेत्र में जांच अ​भियान में पुलिस टीम के कर्मचारी।
कैथल। पुलिस की ओर से नशा व शराब तस्करो की धरपकड़ व अन्य अपराधि गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि रविवार की सुबह एसएचओ गुहला पीएसआई शनेष, एसएचओ चीका एसआई प्रवीण कुमार, एसएचओ सीवन इंस्पेक्टर रमेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम की ओर से गुहला, चीका, सीवन क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसके दौरान 10 पुलिस टीमों में शामिल करीब 100 पुलिस कर्मचारियों द्वारा संदिग्ध नशा व शराब तस्करों के करीब 50 घर व अन्य ठिकानो पर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान घरों की जांच सहित अन्य जगह की छानबीन की गई कि कहीं किसी जगह कोई मादक पदार्थ छिपा रखा हो या कोई नशा बेचने वाला या आपराधिक कार्य करने वाला गैर कानूनी तरीके से न रहता हो।
विज्ञापन




एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना व अपराधियों व नशा तस्करों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशा तथा शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना है, जिला पुलिस का उद्देश्य कैथल जिला को नशा मुक्त बनाना है। इसके साथ साथ पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन के अलावा वहां मौजूद आमजन को समझाया गया कि किसी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य किसी अपराधी के बारे में पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा, इसके साथ साथ नशा ना करने बारे भी जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed