{"_id":"668c89ef127f76353c03e5f4","slug":"charak-sadan-becomes-winner-in-debate-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-426852-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में चरक सदन बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में चरक सदन बना विजेता
Tue, 09 Jul 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। शिक्षा भारती फाउंडेशन की ओर से संचालित शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत में इंटर हाउस वाद विवाद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें चरक सदन विजेता बना। वाद-विवाद का विषय लास्टिक के लाभ और हानि रहा। इस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
प्रतियोगिता के लिए कक्षा छठी से 12वीं तक के बच्चों को चार सदनों में बांटा गया। पहले राउंड में चारों सदन के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
दूसरे राउंड में इनमें से प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सदन के बीच परस्पर प्रतियोगिता रही। दूसरे राउंड के लिए चरक सदन से सलोनी, अर्नव, आरती ने भाग लिया और सुश्रुत सदन से खुशी, संजीत और सिमरन ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के लिए वाद विवाद का विषय प्लास्टिक के लाभ और हानि रहा विद्यार्थियों ने प्लास्टिक के लाभ के बारे में काफी विस्तार से बताया।
इस प्रतियोगिता के लिए मंच का संचालन पाणिनि सदन के इंचार्ज मुकेश रानी द्वारा किया गया। विद्यालय के चेयरमैन कुलदीप सिंह व प्रबंध निदेशक जितेंद्र सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया और कहा कि हमारे विद्यालय के विद्यार्थी हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना को जागृत करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीकांत आर्य और उप प्रधानाचार्य अमरदीप भारद्वाज ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर अमनदीप सिंह, मुकेश रानी, सुखबीर सजुमा, गुरदेव, वर्षा रानी, ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।