फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Changes in wedding rituals and songs

Kaithal News: विवाह की रस्मों और गीतों में आया परिवर्तन

Mon, 16 Dec 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Changes in wedding rituals and songs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। समय के साथ-साथ विवाह की रस्मों और गीतों में भी परिवर्तन आया है। पहले दूल्हा और दुल्हन के लिए बुजुर्ग महिलाएं जो गीत गाती थीं, उनमें रस होता था, लेकिन अब काफी फूहड़ता शामिल हो गई है और रस गायब हो गए हैं। गीतों से लेकर दुल्हन की विदाई के तरीके भी काफी बदले हैं। इस संबंध में बुजुर्गों से बातचीत की गई। उनके विचार इस प्रकार रहे।

शहरवासी बुजुर्ग कृष्ण कालड़ा ने बताया कि पुराने समय में जो गीत गाए जाते थे वो समाज के बनाए ऐसे गीत थे जो दिल से गाए जाते थे। आज के समय में जो गीत गाए जाते हैं वो अधिक फूहड़ होते हैं और वे दिल से नहीं गाए जाते। आज के समय में लोग केवल खानापूर्ति ही करते हैं। आजकल की लड़कियां विदाई के समय आंसू तक नहीं बहाती क्यों की रोने से उनका मेकअप खराब होने का डर रहता हैं। आजकल शादी के से पहले ही लड़का और लड़की एक-दूसरे को जान लेते हैं, लेकिन पहले के समय पति-पत्नी न तो एक-दूसरे को जानते थे, न ही आपस में मुंह तक देख पाते थे।
विज्ञापन


शहरवासी बुजुर्ग महिला शशि देवी ने कहा कि पुराने समय में जब लड़की की विदाई होती थी तो अपने माता-पिता से गले मिलकर रोती थी। उसके बाप की आंखों में आंसू भर आ जाते थे। फिर वे अपनी बेटी को विदा करते थे। बेटी को वास्तव अपने मां बाप से विदा होने का दुख होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह अपने घर को छोड़ कर हमेशा के लिए ससुराल जाती है। पुराने समय में विदाई के समय पंजाबी में ये गीत गाए जाते थे, जैसे चिडिय़ा दा चंबा वे, माए नी माए असी उड जाणा, साढ़ी लंबी उडारी वे असां ते उड जाणा। इसके अलावा बेटी के विदाई के समय एक गीत और गाया जाता था। शावा चरखा चनन दा और बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले। अब गीतों में भी बदलाव आया है। दूल्हा और दुल्हन के लिए अलग-अलग गीत गाए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed