फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Changed weather, visibility 50 meters

Kaithal News: बदला मौसम, दृश्यता 50 मीटर

Thu, 30 Jan 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Changed weather, visibility 50 meters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बुधवार को मौसम में फिर बदलाव हुआ और सुबह घना कोहरा छा गया। दृश्यता महज 50 मीटर रहने से सड़कों पर हेडलाइट जलाकर वाहन चालक चले। उधर, किसानों का कहना है कि ठंड बढ़ने और कोहरा छाने से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा।

हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत भी मिली। सुबह कोहरा छाने के बाद आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ और दिनचर्या भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत आगामी दो दिन तक कोहरा छाने का अनुमान है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिन से मौसम साफ होने से किसानों ने गेहूं की फसल को नुकसान का अंदेशा था, लेकिन अब फिर से कोहरा छाने से उनका कहना है कि गेहूं को खूब फायदा मिलेगा। अब फसल में सिंचाई करने की भी जरूरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, तेज हवाएं भी चलीं। इस कारण ठंड हुई। उधर, चौ. चरण सिंह कृषि विवि के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि कोहरे का मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी लाभकारी है। अभी अगले दो दिन सुबह के समय कोहरा छाने का अनुमान है। वीरवार काे अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिनभर पांच किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली, जिनसे ठिठुरन का अहसास पूरे दिन बना रहा। दोपहर में धूप से राहत मिली लेकिन शाम को फिर से ठंड बढ़ गई। ठिठुरन ने लोगों को जल्द ही घर लौटने को मजबूर कर दिया।


सीवन में कोहरा ज्यादा

सीवन। बुधवार की सुबह जबरदस्त कोहरे से हुई। गहरी धुंध ने क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। धीरे-धीरे कोहरा ज्यादा बढ़ गया तो दृश्यता काफी कम हो गई। इस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर लाइट जलाने के बाद भी वाहनों की रफ्तार धीमी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed